Thursday, February 12

5 Foreign players who did not get IPL contract after being released by CSK

आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अब तक कई सारे दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल खेल चुके हैं। उनमें से कई सारे खिलाड़ी अब भी आईपीएल में सक्रिय हैं, तो कई खिलाड़ी पहले ही क्रिकेट की दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। आईपीएल इतिहास में फाफ डु प्लेसी, ब्रेंडन मैक्कुलम, ड्वेन ब्रावो, ड्वेन स्मिथ, माइक हसी और मैथ्यू हेडन जैसे कई सारे विदेशी खिलाड़ियों ने चेन्नई सुपर किंग्स को सफल बनाने में अहम भूमिका भी निभाई।

हालाँकि, चेन्नई सुपर किंग्स ने भी कई खिलाड़ियों का करियर बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। इस टीम में खेल चुके कई सारे खिलाड़ियों ने क्रिकेट जगत में अपना नाम ऊँचा किया, तो कई सारे खिलाड़ी बेहद ही कम आईपीएल मैच खेलकर गायब हो गए। आईपीएल इतिहास में कई बेहतरीन विदेशी खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं, जिन्हें CSK द्वारा रिलीज करने के बाद कभी आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला। यहाँ हम आपको ऐसे ही 5 खिलाड़ियों की जानकारी देने जा रहे हैं।

5 विदेशी खिलाड़ी जिन्हें CSK द्वारा रिलीज करने के बाद नहीं मिला आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट

1. एंड्रू फ्लिंटॉफ (Andrew Flintoff)

Andrew Flintoff | foreign players who did not get IPL contracts after being released by CSK
Andrew Flintoff | Foreign players who did not get IPL contract after being released by CSK

इंग्लैंड के पूर्व बेहतरीन आल-राउंडर एंड्रू फ्लिंटॉफ आईपीएल 2009 में 7.55 करोड़ के साथ संयुक्त रूप से सबसे महँगे बिकने वाले खिलाड़ी थे। हालाँकि, वह उस सीजन 3 मैचों में सिर्फ 66 रन बना सके और सिर्फ 2 विकेट ही चटका सके। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें अगले सीजन से पहले रिलीज कर दिया और वह उसके बाद कभी आईपीएल नहीं खेल सके।

2. जस्टिन केम्प (Justin Kemp)

Justin Kemp | foreign players who did not get IPL contract after being released by CSK
Justin Kemp | Foreign players who did not get IPL contract after being released by CSK

दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन आलराउंडरों में से एक जस्टिन केम्प को आईपीएल 2010 के ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने लगभग 4.57 करोड़ रूपए में खरीदा था। उन्होंने उस सीजन 5 मैचों की 2 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 26 रन और 5 पारियों में गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 3 विकेट चटकाए थे। इसके बाद, अगले सीजन से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया और वह उसके बाद कभी आईपीएल नहीं खेल सके।

3. सूरज रणदीव (Suraj Randiv)

Suraj Randiv | foreign players who did not get IPL contract after being released by CSK
Suraj Randiv | Foreign players who did not get IPL contract after being released by CSK

पूर्व श्रीलंकाई स्पिनर सूरज रणदीव को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2011 के ऑक्शन में 80,0000 डॉलर (लगभग 3,680,000 रूपए) में खरीदा था। उन्होंने उस सीजन 8 मैचों में 7.68 की इकॉनमी से रन खर्च करते हुए 6 विकेट चटकाए थे। हालाँकि, सीएसके ने उस सीजन ट्रॉफी भी जीती थी। इसके बाद वह अगले सीजन भी सीएसके का हिस्सा रहे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका मिला। अगले सीजन से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया और वह फिर कभी आईपीएल नहीं खेल सके।

4. नुवान कुलसेकरा (Nuwan Kulasekara)

Nuwan Kulasekara | foreign players who did not get IPL contract after being released by CSK
Nuwan Kulasekara | Foreign players who did not get IPL contract after being released by CSK

श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान कुलसेकरा पॉवरप्ले और डेथ ओवरों के एक अच्छे गेंदबाज थे, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें आईपीएल में बहुत ही कम मैचों में खेलने का मौका मिला। उन्होंने 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा था और 1 मैच खेलने का मौका दिया था। इसके बाद 2012 के सीजन में उन्हें 5 मैचों में खेलने का मौका मिला। वह सीएसके के लिए 6 मैचों में 7.06 की इकॉनमी से रन खर्च करते हुए सिर्फ 5 विकेट ही चटका सके। 2013 से पहले सीएसके द्वारा रिलीज किए जाने के बाद उन्हें कभी दोबारा आईपीएल खेलने का मौका नहीं मिला।

5. चमारा कपुगेदरा (Chamara Kapugedara)

Chamara Kapugedara | 5 foreign players who did not get IPL contracts after being released by CSK
Chamara Kapugedara | Foreign players who did not get IPL contract after being released by CSK

श्रीलंका के आलराउंडर चमारा कपुगेदरा 2008 से लेकर 2010 तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे। उन्हें पहले सीजन में 5 मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें वह सिर्फ 16 रन बना सके और गेंदबाजी करते हुए 17 गेंदों में 49 रन भी खर्च किए। इसके बाद उन्हें अगले दो सीजन बेंच पर बैठना पड़ा और फिर 2011 से पहले सीएसके द्वारा उन्हें रिलीज कर दिया गया। कपुगेदरा को उसके बाद कभी भी आईपीएल खेलने का मौका नहीं मिला।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version