Wednesday, February 11

रदरफोर्ड और होल्डर की विस्फोटक साझेदारी ने वेस्टइंडीज को 196 रन तक पहुंचाया।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप C मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन वेस्टइंडीज ने शानदार वापसी करते हुए 20 ओवरों में 196-6 का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा यह मुकाबला पूरी तरह बल्लेबाजों के नाम रहा।

इस मुकाबले की शुरुआत में इंग्लैंड की गेंदबाजी हावी रही, लेकिन उसके बाद शेरफेन रदरफोर्ड और जेसन होल्डर ने मैच का रुख बदल दिया और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

शुरुआती झटकों से उबरा वेस्टइंडीज

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान शाई होप 3 गेंदों में बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि ब्रैंडन किंग भी सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम का स्कोर 1.1 ओवरों में 8-2 हो चुका था।

इसके बाद शिमरोन हेटमायर ने 12 गेंदों पर 23 रन बनाए और कुछ बड़े शॉट लगाए, लेकिन वह भी 55 के टीम स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद रोस्टन चेज ने 29 गेंदों पर 34 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन आदिल राशिद ने उन्हें एलबीडब्ल्यू करके पवेलियन भेज दिया। 9.3 ओवर में 77-4 का स्कोर देखकर लग रहा था कि इंग्लैंड मैच पर पकड़ बना चुका है, लेकिन इसके बाद रदरफोर्ड ने अपना जलवा बिखेर दिया।

रदरफोर्ड की धमाकेदार पारी

शेरफेन रदरफोर्ड ने इस मैच में आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और अपने अच्छे फॉर्म का पूरा फायदा उठाया। उन्होंने 42 गेंदों पर 76 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के छक्के शामिल रहे। उन्होंने डेथ ओवरों में लगातार बड़े शॉट्स लगाए, जिसमें अंतिम गेंद पर छक्का भी शामिल रहा। रदरफोर्ड ने रोवमैन पॉवेल के साथ 51 रनों की साझेदारी भ की, जिसमें पॉवेल ने 13 गेंदों पर 14 रन बनाए।

होल्डर ने दिया फिनिशिंग टच

आखिरी ओवरों में जेसन होल्डर ने मैच को पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने 17 गेंदों पर 33 रन ठोके, जिसमें 1 चौका और 4 छक्के शामिल रहे। रदरफोर्ड और होल्डर के बीच 61 रनों की तेज साझेदारी हुई, जिसने स्कोर को 190 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। अंत में वेस्टइंडीज ने 20 ओवरों में 196-6 का मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया।

इंग्लैंड की गेंदबाजी रही औसत

इंग्लैंड की ओर से आदिल राशिद सबसे किफायती गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 16 रन देकर 2 विकेट लिए। जेमी ओवरटन ने भी 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। हालांकि, जोफ्रा आर्चर और सैम करन को 1-1 विकेट मिला, लेकिन दोनों ने 12 की इकॉनमी से रन खर्च किए।

अब इंग्लैंड को इस टूर्नामेंट में अपनी जीत के लिए 197 रन बनाने होंगे। हालांकि, यह लक्ष्य आसान नहीं दिख रहा, क्योंकि वेस्टइंडीज ने डेथ ओवर्स में जिस तरह बल्लेबाजी की है, उसने मैच को पूरी तरह रोमांचक बना दिया है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version