किसी खेल को पेशे के रूप में अपनाना आसान नहीं होता। इसके लिए बहुत मेहनत, लगन, फिटनेस, सही खानपान और आत्मविश्वास की जरूरत होती है। बहुत कम खिलाड़ी ही अपनी फिटनेस और ताकत के दम पर लंबे समय तक खेल में टिके रहते हैं। आज के भारतीय क्रिकेट में सिर्फ 3 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 50 से ज्यादा मैच खेले हैं। आइए, इन खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं।
1. रोहित शर्मा
रोहित शर्मा भारत के लिए हर फॉर्मेट में 50 से ज़्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी की लिस्ट में मौजूद हैं। शर्मा ने 2007 में आयरलैंड के खिलाफ़ वनडे मैच में डेब्यू किया और फिर 2007 के आईसीसी टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ़ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला मैच खेला। हिटमैन को भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने के लिए 6 साल का लम्बा इंतज़ार करना पड़ा। पूर्व भारतीय कप्तान ने सचिन तेंदुलकर की आखिरी सीरीज़ में वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन गार्डन्स में अपना टेस्ट डेब्यू किया था।
रोहित ने अब तक भारतीय टीम के लिए 67 टेस्ट, 276 वनडे और 159 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। हिटमैन फिलहाल टी20 और टेस्ट दोनों फॉर्मेट से संयाश ले चुके हैं।
2. विराट कोहली
किंग कोहली ने हर कदम पर खुद को एक शानदार खिलाड़ी साबित किया है। कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना सफ़र 2008 में शुरू किया, विराट ने वनडे टीम में18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला मैच खेला। इसके बाद 12 जून 2010 को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल टीम में डेब्यू किया। इसके बाद 20 जून 2011 को, उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट टीम में पदार्पण किया।
कोहली ने अब तक भारत के लिए 123 टेस्ट, 305 वनडे और 125 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले चुके हैं। वह वनडे में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं।
3. महेंद्र सिंह धोनी
पूर्व भारतीय कप्तान ने 2 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की, उन्हें 2 दिसंबर 2005 को टेस्ट टीम में शामिल होने का मौका मिला और उसके बाद 1 दिसंबर 2006 को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट टीम में डेब्यू किया।
एमएस धोनी ने टीम इंडिया के लिए अबतक 90 टेस्ट मैच, 350 वनडे मैच और 98 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। कॅप्टन कूल फिलहाल इंटरनेशनल ले चुके हैं। क्रिकेट धोनी ने 15 अगस्त 2020 को सोशल मीडिया पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
4. रविचंद्रन अश्विन
इस लिस्ट में चौथे क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन हैं, जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 50 से ज्यादा मैच खेले हैं। उन्होंने 5 जून 2010 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच से डेब्यू किया, 12 जून 2010 को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टी20 का पहला मैच खेला और इसके बाद उन्होंने 6 नवंबर 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में पदार्पण किया।
अश्विन ने टीम इंडिया के लिए 106 टेस्ट मैचों में 516 विकेट चटकाय, वनडे में उन्होंने 116 मैच खेले हैं और 156 विकेट लिए और टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 65 मैचों में 72 विकेट हासिल किए हैं। रविचंद्रन अश्विन इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से सन्यास ले चुके हैं।
5. रविंद्र जडेजा
रविंद्र जडेजा भारत के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर हैं, जो गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग तीनों में टीम की मदद करते हैं। उन्होंने 8 फरवरी 2009 को श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला वनडे खेला। दो दिन बाद, 10 फरवरी 2009 को उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला T20 मैच भी खेल लिया। टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका उन्हें तीन साल बाद मिला, जब उन्होंने 13 दिसंबर 2012 को इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में डेब्यू किया।
अब तक जडेजा 89 टेस्ट, 204 वनडे और 74 T20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। उनकी सटीक गेंदबाज़ी, शानदार फील्डिंग और जरूरत पड़ने पर उपयोगी बल्लेबाजी उन्हें टीम का बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनाती है। वह सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारत के सबसे सफल ऑलराउंडर्स में गिने जाते हैं और टेस्ट टीम में भी लंबे समय तक अहम भूमिका निभाते रहे हैं।

