भारत में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं बल्कि एक जुनून है। देश के हर कोने में बच्चे भारतीय टीम की तरफ से खेलने का सपना देखते हैं। स्कूल और क्लब क्रिकेट से होते हुए खिलाड़ी स्टेट लेवल क्रिकेट तक पहुँचते हैं, वहीं से उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने का रास्ता मिलता है। भारत की घरेलू क्रिकेट ने कई बड़े इंटरनेशनल खिलाड़ियों को तैयार किया है जिन्होंने आगे चलकर देश का नाम रौशन किया।
टॉप 5 राज्य जहाँ से सबसे ज्यादा भारतीय क्रिकेटर आते हैं
1. महाराष्ट्र
महाराष्ट्र भारत में क्रिकेट का सबसे बड़ा केंद्र रहा है। यहां छोटे छोटे स्तर से लेकर बड़े अकादमी तक ढेरों सुविधाएँ मौजूद हैं। सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, रोहित शर्मा, विनोद कांबली, यशस्वी जायसवाल, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और अजिंक्य रहाणे जैसे सितारे यहीं से आते हैं।
महाराष्ट्र से आने वाले सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। रिटायरमेंट के 12 साल बाद भी वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके आदर्श गावस्कर ने भी यहीं से क्रिकेट सीखा। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी एक दशक से अधिक समय से भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े स्तंभ बने हुए हैं। इन्होने टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी और टी 20 वर्ल्ड कप का ख़िताब भी जिताया है। महाराष्ट्र सबसे ज्यादा क्रिकेटर पैदा करने की सूची में पहले नंबर पर है।
2. उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश से बहुत ज्यादा खिलाड़ी तो नहीं आते है पर आज तक जितने भी खिलाड़ी यूपी से आए हैं उन्होंने भारतीय टीम में बड़ा नाम कमाया है। लखनऊ, कानपुर और वाराणसी जैसे शहरों से कई दिग्गज निकले हैं। सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ,रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, पीयूष चावला, प्रवीण कुमार, आरपी सिंह और कुलदीप यादव जैसे नाम यूपी क्रिकेट से जुड़े हैं। रैना और कैफ अपनी फुर्तीली फील्डिंग और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ी के लिए फेमस हैं। भुवनेश्वर अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए मशहूर हुए, वहीं कुलदीप यादव हाल और रिंकू सिंह एशिया कप 2025 में भारतीय टीम का हिस्सा भी रहे। उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा क्रिकेटर पैदा करने की सूची में दूसरे नंबर पर है।
3. तमिलनाडु
तमिलनाडु से आने खिलाड़ियों ने क्रिकेट जगत में अपनी खास पहचान बनायी हैं। यहां से रविचंद्रन अश्विन, दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, वरुण चक्रवर्ती, मुरली विजय और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी निकले। अश्विन दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पिनरों में से एक हैं उन्होंने अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए। कार्तिक भारत के पहले T20I मैन ऑफ द मैच विजेता रहे और 2007 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी की टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा मुरली विजय भारत के भरोसेमंद ओपनर बने, जबकि सुंदर एक शानदार ऑलराउंडर के रूप में जाने जाते हैं। तमिलनाडु से तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा क्रिकेटर निकलते हैं।
4. दिल्ली
दिल्ली से कई स्टार खिलाड़ी निकले हैं, जिनमें वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, आशीष नेहरा, ऋषभ पंत, इशांत शर्मा, शिखर धवन, हर्षित राणा, नवदीप सैनी और विराट कोहली जैसे नाम शामिल हैं। सहवाग और गंभीर की जोड़ी ने भारत को कई शानदार शुरुआत दिलाई। इशांत लंबे समय तक टेस्ट टीम के भरोसेमंद गेंदबाज रहे। वहीं विराट कोहली तो क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा चेहरा बन चुके हैं। दिल्ली सबसे ज्यादा क्रिकेटर पैदा करने के मामले में चौथे नंबर पर है।
5. कर्नाटक
कर्नाटक का क्रिकेट इतिहास बेहद संपन है। यहां की बेहतरीन क्रिकेट अकादमियों ने देश को कई बड़े खिलाड़ी दिए हैं। गुंडप्पा विश्वनाथ, रोजर बिन्नी, राहुल द्रविड़, मयंक अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल, करुण नायर, मनीष पांडे, अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ और केएल राहुल कर्नाटक से निकले दिग्गज हैं। द्रविड़ और विश्वनाथ अपनी तकनीकी बल्लेबाजी के लिए मशहूर रहे। श्रीनाथ भारत के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज़ों में गिने जाते हैं, कुंबले का नाम भारत के सबसे सफल स्पिनरों में आता है। कर्नाटक सबसे ज्यादा क्रिकेटर पैदा करने के मामले में पाँचवे नंबर पर है।







