Sunday, March 22

भारतीय वीमेंस टीम ने घर में हुए वर्ल्ड कप को जीतकर फैंस को जश्न मनाने का मौका दिया था। इस टूर्नामेंट के बाद सभी की नज़रें अब वीमेंस प्रीमियर लीग के ऊपर टिकी हुई हैं।

डब्ल्यूपीएल का ऑक्शन 27 नवंबर को नई दिल्ली में होना है, जिसके लिए फ्रैंचाइज़ी तैयारी में लगी हुई हैं। इस बार की नीलामी के लिए 277 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। टीमें इस बार कई छिपे रुस्तम खिलाड़ियों पर भी दांव लगा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि 2026 के डब्ल्यूपीएल में कौन सी ऐसी 3 अननोन खिलाड़ी हैं, जिनके ऊपर बिडिंग वार देखने को मिल सकती है।

2026 के WPL में इन 3 अननोन खिलाड़ी पर फ्रैंचाइज़ी लगा सकती हैं दांव

1. टेस फ़्लिंटॉफ़ (Tess Flintoff)

Tess Flintoff
Tess Flintoff

टेस फ़्लिंटॉफ़ ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर हैं। वह दाएँ हाथ से तेज़ गेंदबाज़ी करती हैं और मिडल ऑर्डर में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने दम पर मैच जिताने की क्षमता रखती हैं। फ़्लिंटॉफ़ को पहले कुछ चोटों की समस्या रही है, लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट हैं और मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेल रही हैं।

फ़्लिंटॉफ़ किसी भी टीम के लिए एक अच्छा ऑलराउंडर विकल्प हो सकती हैं। उन्होंने अब तक खेले मैचों में 152.38 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है और 6 विकेट लेने में भी सफल रही हैं।

2. लॉरेन चीटल (Lauren Cheatle)

Lauren Cheatle
Lauren Cheatle

लॉरेन चीटल पिछले सीजन गुजरात जायंट्स टीम का हिस्सा थीं, लेकिन उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। बाएँ हाथ की यह तेज़ गेंदबाज़ नई गेंद को स्विंग करा सकती हैं और पावरप्ले में विकेट लेने में माहिर हैं।

उन्होंने 91 WBBL मैचों में 6.81 की इकॉनमी से 92 विकेट लिए हैं। चीटल किसी भी WPL टीम के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं, क्योंकि वह अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी से भी मैच जिताने की क्षमता रखती हैं।

3. मैटलन ब्राउन (Maitlan Brown)

Maitlan Brown
Maitlan Brown

मैटलन ब्राउन ऑस्ट्रेलिया की एक और बेहतरीन बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। वह WBBL में सिडनी सिक्सर्स महिला टीम के लिए खेलती हैं। वह काफी हाई पेस के साथ गेंदबाज़ी करती हैं और किसी भी फेज़ में गेंदबाजी करने की क्षमता रखती हैं, साथ ही विकेट चटकाने में भी काफी माहिर हैं। ब्राउन बल्ले से भी ठीक-ठाक बल्लेबाजी कर सकती हैं और किसी भी फ्रैंचाइज़ी के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं।

4. एनेरी डर्कसेन (Annerie Dercksen)

Annerie Dercksen
Annerie Dercksen

इस साल वीमेंस वर्ल्ड कप में एनेरी डर्कसेन ने अपनी काबिलियत का प्रदर्शन किया था। इस युवा ऑलराउंडर ने लीग स्टेज में भारत के हाथ से जीता हुआ मैच छीन लिया था। यही नहीं, उन्होंने उसके अलावा कई और महत्वपूर्ण पारियां खेली थीं।

एनेरी ने दिखाया था कि वह वीमेंस क्रिकेट की बेहतरीन ऑलराउंडर बन सकती हैं। वह न सिर्फ हर मैच में कुछ ओवर गेंदबाज़ी कर सकती हैं बल्कि बल्लेबाजी में भी अपने दम पर मैच पलटने का माद्दा रखती हैं।

डर्कसेन किसी भी टी20 टीम के लिए एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, और 27 नवंबर 2025 को होने वाली WPL ऑक्शन में कई फ्रैंचाइज़ियों की नज़र उन पर ज़रूर होगी।

5. डार्सी ब्राउन (Darcie Brown)

Darcie Brown
Darcie Brown

डार्सी ब्राउन महिला क्रिकेट की सबसे तेज़ गेंदबाज़ों में से एक हैं। वह अपनी गति और उछाल से किसी भी बल्लेबाज़ को परेशान कर सकती हैं। ब्राउन पिछले कुछ समय से अपनी फिटनेस से संघर्ष कर रही थीं, लेकिन अब वह पूरी तरह फिट हैं और मौजूदा WBBL में शानदार फॉर्म में हैं।

ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ अब तक ज्यादा नहीं खेल पाई हैं, लेकिन इस समय वह अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं और ऐसे में कई फ्रैंचाइज़ी उन्हें टीम में शामिल करने को लेकर उत्साहित हो सकती हैं।

WPL 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version