Most wickets in career in WODIs: पिछले कुछ सालों में महिला क्रिकेट पूरी दुनिया में काफ़ी लोकप्रिय हुआ है। महिला वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में जहाँ बल्लेबाज़ों ने दर्शकों का मनोरंजन किया है, वहीं गेंदबाज़ों ने मैच का रुख बदलने में बड़ी भूमिका निभाई है। कई महिला गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नए रिकॉर्ड बनाए और महिला क्रिकेट को एक अलग पहचान दिलाई। यह आर्उटिकल में हम उन स्टार महिला गेंदबाज़ों के बारे में बतायेंगे, जिन्होंने अपने वनडे करियर में सबसे ज़्यादा विकेट लेकर इतिहास रचा है।
7. एलिसा पेरी (ऑस्ट्रेलिया)- 166 विकेट
ऑस्ट्रेलिया की महान ऑलराउंडर एलिस पेरी ने 165 वनडे मैचों में 166 विकेट हासिल किए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर 7 विकेट रहा। उनकी बेहतरीन फिटनेस, तकनीक और खेल को समझने की क्षमता उन्हें एक पूरा खिलाड़ी बनाती है। बड़े टूर्नामेंट्स में उन्होंने कई बार टीम के लिए मैच का रुख बदलने वाला योगदान दिया है।
6. कैथरीन स्किवर-ब्रंट (इंग्लैंड)- 170 विकेट
इंग्लैंड की स्टार ऑलराउंडर कैथरीन स्किवर-ब्रंट ने 141 वनडे मैचों में 170 विकेट लिए। उनका गेंदबाज़ी औसत 24.00 और इकॉनमी रेट 3.57 रहा, जिससे उनकी हर चरण में उपयोगी गेंदबाज़ी साफ दिखती है। नई गेंद से स्विंग करना और मध्य ओवरों में विकेट निकालना उनकी खासियत रही। इसके अलावा, उन्होंने बल्लेबाज़ी में भी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
5. अनिसा मोहम्मद (वेस्टइंडीज)- 180 विकेट
वेस्टइंडीज की अनुभवी लेग स्पिन गेंदबाज़ अनिसा मोहम्मद महिला क्रिकेट की प्रमुख गेंदबाज़ों में शामिल हैं। उन्होंने 141 वनडे मैचों में 180 विकेट हासिल किए। वनडे क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 14 रन देकर 7 विकेट रहा, जिसे महिला क्रिकेट के सबसे यादगार प्रदर्शनों में माना जाता है। उनकी गेंदबाज़ी में अलग-अलग तरह की गेंदें और सही लाइन-लेंथ की पकड़ थी, जिसकी वजह से वह लंबे समय तक असरदार बनी रहीं।
4. कैथरीन फिट्ज़पैट्रिक (ऑस्ट्रेलिया)- 180 विकेट
ऑस्ट्रेलिया की पूर्व तेज़ गेंदबाज़ कैथरीन फिट्ज़पैट्रिक महिला क्रिकेट की शुरुआती दौर की सबसे शानदार खिलाड़ियों में से एक थीं। उन्होंने 1993 से 2007 के बीच 109 वनडे मैच खेले और 180 विकेट लिए। उनका गेंदबाज़ी औसत 16.79 रहा, जो इस सूची में सबसे बेहतर माना जाता है। वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 14 रन देकर 5 विकेट रहा, जो उनकी काबिलियत को साफ दिखाता है। कैथरीन ने ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट को मज़बूत बनाने में अहम भूमिका निभाई।
3. मारिज़ाने कैप (दक्षिण अफ्रीका)- 181 विकेट
मारिज़ाने कैप एक शानदार ऑलराउंडर हैं, जिन्होंने बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों में टीम के लिए अहम योगदान दिया है। उन्होंने 2009 से 2025 तक 162 वनडे मैच खेले और इनमें 181 विकेट हासिल किए। उनका गेंदबाज़ी औसत 24.24 और इकॉनमी रेट 3.84 रहा, जो दबाव के समय उनकी उपयोगिता को दिखाता है। वनडे क्रिकेट में उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन 20 रन देकर 5 विकेट रहा।
2. शबनम इस्माइल (दक्षिण अफ्रीका)- 191 विकेट
दक्षिण अफ्रीका की तेज़ और आक्रामक गेंदबाज़ शबनम इस्माइल महिला क्रिकेट की बेहतरीन गेंदबाज़ों में गिनी जाती हैं। उन्होंने 127 वनडे मैचों में 191 विकेट लिए। उनका गेंदबाज़ी औसत 19.95 और स्ट्राइक रेट 32.30 रहा, जो उनकी असरदार गेंदबाज़ी को साफ दिखाता है। वनडे क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 10 रन देकर 6 विकेट रहा, जिसे महिला क्रिकेट के यादगार स्पेल में माना जाता है। उनकी तेज़ रफ्तार गेंदें बल्लेबाज़ों के लिए हमेशा मुश्किल साबित हुईं।
1. झूलन गोस्वामी (भारत)- 255 विकेट
झूलन गोस्वामी भारतीय महिला क्रिकेट की पहचान मानी जाती हैं। वह महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज़ हैं। उन्होंने 2002 से 2022 के बीच 204 वनडे मैच खेले और 255 विकेट हासिल किए। उनका गेंदबाज़ी औसत 22.04 और इकॉनमी रेट 3.37 रहा, जो उनकी लगातार अच्छी प्रदर्शन क्षमता को दिखाता है। एक तेज़ गेंदबाज़ के रूप में झूलन ने मैच की शुरुआत से लेकर आख़िरी ओवरों तक टीम के लिए अहम भूमिका निभाई। वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6 विकेट देकर 31 रन रहा। लंबे समय तक वह भारतीय महिला टीम की सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बनी रहीं।
महिला वनडे क्रिकेट में इन गेंदबाज़ों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण रहा है। इन्होंने सिर्फ आंकड़ों में ही नहीं, बल्कि खेल की लोकप्रियता और महिला क्रिकेट की पहचान बढ़ाने में भी बड़ा रोल निभाया है। झूलन गोस्वामी से लेकर एलिस पेरी तक, इन महान खिलाड़ियों ने साबित किया कि महिला क्रिकेट में गेंदबाज़ी भी उतनी ही रोमांचक और असरदार हो सकती है।

