T20 Internationals: टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई बार भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को बड़े अंतर से हराकर अपना दबदबा साबित किया है। इस दौरान उनकी रनों के लिहाज से मिली विशाल जीतें यह दिखाती हैं कि भारत ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में किस तरह अपना दबदबा बनाया है। इसके अलावा भारतीय टीम ने कई मैचों में दक्षिण अफ्रीका की टीम को पूरी तरह से बैकफुट पर भी दाखिला है। इस बीच आइए रनों के लिहाज से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी जीत रन भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. 135 रन से जीत, साल 2024 :-
भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2024 में जोहान्सबर्ग में खेले गए मैच में अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 283 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाज संजू सैमसन (109) और तिलक वर्मा (120) ने शानदार शतक लगाया था। इस दोनों के अलावा इसी मैच में अभिषेक शर्मा ने भी विस्फोटक अंदाज में 18 गेंदों में 36 रन बनाए थे।

इसके बाद इन विशाल रनों का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 18.2 ओवर में ही केवल 148 रन ही बना पाई थी। इस मैच में अफ्रीका की टीम की तरफ से ट्रिस्टन स्टब्स ने सर्वाधिक 43 रन बनाए थे। जबकि भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने 3 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए थे।
2. 106 रन से जीत, साल 2023 :-
भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2023 में दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ खेले गए टी-20 मैच में 106 रन से शानदार जीत दर्ज की थी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर के बाद अपने 7 विकेट के नुकसान पर 201 रन का स्कोर बनाया था। तब यह मैच जोहान्सबर्ग में खेला गया था।

इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से सूर्यकुमार यादव (100) और यशस्वी जायसवाल (60) ने शानदार पारियां खेली थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम केवल 95 रन ही बना पाई थी। इस मैच में भारतीय स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 5 विकेट लिए थे।
3. 101 रन से जीत, साल 2025 :-
भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2025 में दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ 101 रन से जीत हासिल की है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच यह मैच कटक में खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अपने 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन का स्कोर खड़ा किया था।

वहीं इस मैच में अपनी टीम के लिए हार्दिक पांड्या (59*) और तिलक वर्मा (26) ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम केवल 74 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। वहीं इस मैच में अफ्रीका की तरफ से डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए थे।
4. 82 रन से जीत, साल 2022 :-
भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रनों के लिहाज से चौथी सबसे बड़ी जीत साल 2022 में मिली थी। तब इन दोनों टीमों के बीच यह मैच राजकोट में खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में अपने 6 विकेट के नुकसान पर 169 रन का स्कोर खड़ा किया था।

तब इस मैच में भारत की तरफ से दिनेश कार्तिक के बल्ले से 27 गेंदों में 55 रन आए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम केवल 87 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। इसके चलते हुए भारतीय टीम ने इस मैच को 82 रन से जीत लिया था।
5. 61 रन से जीत, साल 2024 :-
भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ 5वीं सबसे बड़ी जीत साल 2024 में मिली थी। तब इन दोनों टीमों के बीच यह मैच डरबन के मैदान पर खेला गया था। वहीं इस मैच में भारतीय टीम को 61 रन से जीत मिली थी। वहीं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अपने 8 विकेट के नुकसान पर 202 रन का स्कोर खड़ा किया था।

इसके बाद इन रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम केवल 141 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। भारत की तरफ से इस मैच में संजू सैमसन ने 107 रन बनाए थे। जबकि गेंदबाजी में भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट लिए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







