Ashes Series: क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट को हम टेस्ट क्रिकेट के नाम से जानते हैं। वहीं एशेज सीरीज भी इसी फॉर्मेट में खेली जाती है। वहीं इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ उनके घर पर खेलने में अभी तक काफी कठिनाई हुई है। क्यूंकि इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया में आखिरी बार एशेज सीरीज साल 2010-11 में जीती थी। लेकिन अभी काफी लंबे समय से ऑस्ट्रेलियाई धरती पर इस प्रतिष्ठित सीरीज को जीतने के लिए इंग्लैंड की टीम काफी बेताब दिखाई दे रही है। इस बार यह सीरीज 21 नवंबर से शुरू हो रही है। आइए ऑस्ट्रेलिया की धरती पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले इंग्लिश बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. टिप फोस्टर : 287 रन :-
इस सूची में पहले पायदान पर इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज टिप फोस्टर का नाम आता है। उन्होंने साल 1903 में ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ खेलते हुए 287 रन की शानदार पारी खेली थी। वहीं इस मैच वह इंग्लैंड की पहली पारी में नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने के लिए आए थे।

तब उन्होंने इस पारी के लिए 419 मिनट तक बल्लेबाजी की थी। वहीं उनकी इस शानदार पारी में 37 चौके भी आए थे। इसके अलावा उनकी इस शानदार पारी के चलते हुए इंग्लैंड की टीम 577 रन बनाने में कामयाब रही थी। इसके बाद अंत में इंग्लैंड की टीम को उस मैच में 5 विकेट से जीत मिली थी।
2. वॉली हैमंड : 251 रन :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज वॉली हैमंड का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 1928 में ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ खेलते हुए सिडनी के मैदान पर 251 रन की शानदार पारी खेली थी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 253 रन का स्कोर बनाया था।

इसके बाद इन रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम ने भी 636 रन बना दिए थे। इस मैच में अपनी पारी के लिए पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज हैमंड ने 605 गेंदों का सामना किया था। वहीं उनकी इस शानदार पारी में तब 30 चौके भी आए थे। इसके चलते हुए तब इंग्लैंड की टीम को 8 विकेट से जीत मिली थी।
3. एलिस्टर कुक : 244* रन :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक का नाम आता है। उन्होंने साल 2017 में मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी में एक शानदार दोहरा शतक लगाया था। लेकिन इसी मैच की पारी में ज्यादातर इंग्लिश बल्लेबाज 25 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाए थे।

वहीं उनकी यह पारी 409 गेंदों पर आई थी। उनकी इस पारी में तब 27 चौके भी आए थे। इस मैच में नाबाद रहते हुए उन्होंने 244 रन बनाए थे। इस मैच में वह अंत तक नाबाद भी रहे थे। जबकि तब यह मैच आखिरकार ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।
4. एलिस्टर कुक : 235* रन :-
इस सूची में चौथे पायदान पर भी इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक का नाम ही आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2010 में ब्रिसबेन टेस्ट में खेलते हुए नाबाद 235 रन बनाए थे। वहीं इस पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज ने टीम की दूसरी पारी के दौरान यह दोहरा शतक लगाया था।

इस पारी के लिए उन्होंने 428 गेंदों का सामना किया था। उनकी इस शानदार पारी के चलते हुए इंग्लैंड की टीम ने तब अपनी दूसरी पारी 517/1 के स्कोर पर घोषित कर दी थी। वहीं अंत में यह मैच ड्रा पर समाप्त हुआ था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







