Monday, February 2

Ashes Series: क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को टेस्ट क्रिकेट कहा जाता है। वहीं इस फॉर्मेट में ऑलराउंडर का ज्यादा महत्व होता है। इसके चलते हुए खिलाड़ी जो बल्लेबाजी करने के साथ-साथ गेंदबाजी में भी अच्छी कर सके। क्यूंकि उनके इस प्रदर्शन से टीमों को संतुलन मिलता है। वहीं अब ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच होने वाली एशेज सीरीज में भी कुछ खिलाड़ियों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। आइए अब ऐसे में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट इतिहास के उन खिलाड़ियों के बारे में भी जान लेते हैं जिन्होंने एशेज में 1,000+ रन बनाने के साथ 100+ विकेट लिए हैं।

1. इयान बॉथम :-

इस सूची में पहले पायदान पर इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज इयान बॉथम का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने एशेज सीरीज में 32 टेस्ट खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 29.13 की बल्लेबाजी औसत के साथ 1,486 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से 3 शतक और 6 अर्धशतक भी निकले थे।

Ian Botham
Ian Botham

जबकि इस सीरीज में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 149 रन का रहा था। जबकि दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 58 पारियों में 28.04 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 128 विकेट लिए थे। वहीं इस बीच उन्होंने कुल 7 बार में 5 विकेट हॉल भी लिए थे।

2. मोंटी नोबल :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मोंटी नोबल का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी एशेज सीरीज में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ कुल 39 टेस्ट टेस्ट मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 68 पारियों में 30.72 की बल्लेबाजी औसत के साथ 1,905 रन बनाए थे।

Monty Noble
Monty Noble

इस दौरान खेलते हुए उन्होंने 1 शतक और 15 अर्धशतक भी लगाए थे। जबकि इस बीच गेंदबाजी में उन्होंने 66 पारियों में 24.86 की गेंदबाजी औसत के साथ 115 विकेट लिए थे। वहीं इस बीच उन्होंने 9 पारियों में 5 विकेट हॉल भी लिए थे।

3. विल्फ्रेड रोड्स :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी विल्फ्रेड रोड्स का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी एशेज सीरीज में कुल 41 टेस्ट मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 69 पारियों में 31.01 की औसत के साथ 1,706 रन बनाए थे।

Wilfred Rhodes
Wilfred Rhodes

वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 9 अर्धशतक भी आए थे। जबकि इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 179 रन का रहा था। जबकि दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 65 पारियों में 24.00 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 109 विकेट भी लिए थे। वहीं इस बीच उन्होंने 6 पारियों में 5 विकेट हॉल भी लिए थे।

4. जॉर्ज गिफेन :-

इस सूची में चौथे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी जॉर्ज गिफेन का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी इस ऐतिहासिक एशेज सीरीज में कुल 26 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 46 पारियों में 24.58 की बल्लेबाजी औसत के साथ 1,131 रन रन बनाए थे।

George Giffen
George Giffen

इस बीच उनके बल्ले से हमें 1 शतक और 6 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। जबकि दूसरी तरफ गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 40 पारियों में 27.09 की गेंदबाजी औसत के साथ 101 विकेट भी लिए थे। इस बीच उनका एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 117 रन देते हुए 7 विकेट लेना रहा था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version