Saturday, March 21

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले ही यह लगातार कंट्रोवर्सी में घिरा हुआ है। बांग्लादेश ने मल्टीनेशन इवेंट से 1 महीने पहले वेन्यू चेंज करने की मांग की थी, जिसके बाद आईसीसी ने समय कम होने के चलते इस अपील को ख़ारिज कर दिया था। इसके बाद इस मुद्दे पर वोटिंग हुई और 14-2 के बहुमत से वेन्यू चेंज करने की मांग को ख़ारिज कर दिया गया।

पाकिस्तानी टीम ने भारत के खिलाफ होने वाले मैच में खेलने से पहले ही मना कर दिया है, जिसके चलते वह टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 से बाहर हो सकती है।

पाकिस्तान करेगी इंडिया के मैच का बॉयकॉट

Pakistan Will Not Qualify For Super 8 In ICC T20 World Cup 2026
Pakistan Will Not Qualify For Super 8 In ICC T20 World Cup 2026

पाकिस्तान ने इंडिया के खिलाफ होने वाले मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया है। पाकिस्तानी सरकार ने अपनी टीम को टूर्नामेंट में खेलने की इजाजत दे दी है, लेकिन वह इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट को सिर्फ नुकसान ही होगा।

पाकिस्तानी टीम को इंडिया के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने से उनके सुपर 8 में जाने के चांस भी कम हो सकते हैं, क्योंकि इंडिया के खिलाफ मैच न खेलने से उन्हें एक भी पॉइंट नहीं मिलेगा।

नीदरलैंड्स वाले मुकाबले में बारिश की है संभावना

पाकिस्तान की टीम को टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ करनी है। हालांकि इस मुकाबले में बारिश की काफी संभावना है, जिसकी वजह से मैच रद्द हो सकता है। इस दिन लगभग 67 प्रतिशत बारिश के चांस हैं। अगर ऐसा होता है, तो उन्हें सिर्फ 1 पॉइंट से ही संतोष करना पड़ेगा।

अमेरिका के खिलाफ डू-ऑर-डाई मैच

10 मार्च को यूएसए के खिलाफ होने वाला मैच पाकिस्तान के लिए डू-ऑर-डाई होगा। क्योंकि किसी भी टीम को सुपर 8 में जाने के लिए कम से कम 3 मैच जीतना जरूरी है। अमेरिका के खिलाफ साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था और इस बार भी अगर अपसेट हो जाता है, तो पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकती है।

पाकिस्तान को रहना पड़ सकता है दूसरी टीमों पर निर्भर

यही नहीं, अगर वह मैच जीत भी जाती है, तो उनके 5 पॉइंट्स ही होंगे और उन्हें बाकी टीमों के रिजल्ट पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। अमेरिका अगर पाकिस्तान, नामीबिया और नीदरलैंड्स को हरा देता है, तो वह 6 पॉइंट्स के साथ सुपर 8 में क्वालिफाई कर सकते हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version