ODI Cricket: वनडे क्रिकेट को सीमित ओवर का क्रिकेट भी कहा जाता है। इसके अलावा इस फॉर्मेट में खेलते हुए 300+ रनों से जीत दर्ज करना किसी भी टीम के लिए काफी गर्व की बात होती है। वहीं इस फॉर्मेट में वह उनके दबदबे का प्रतीक भी होती है। इसके चलते हुए भारतीय धरती पर भी कुछ टीमों ने ऐसा कारनामा करते हुए सभी खेल प्रेमियों को चौंकाया है। इन मैचों में तब बल्लेबाजों का विस्फोटक खेल और धारदार गेंदबाजी देखने को मिली है। इसके बाद उनकी यह जीत इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गईं। आइए भारत में 300 से ज्यादा रनों से जीत दर्ज करने वाली टीमों पर भी एक नजर डाल।
1. भारत :-
भारत में 300 से ज्यादा रनों से जीत दर्ज करने वाली टीमों में पहले पायदान पर टीम इंडिया का आता है। साल 2023 में भारत ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में 317 रनों से काफी शानदार जीत दर्ज की थी। इस मैच में तब पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अपने 5 विकेट के नुकसान पर कुल 390 रन का स्कोर खड़ा किया था।

उस मैच में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 110 गेंदों में नाबाद रहते हुए 166 रन बना दिए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 73 रन पर ऑलआउट हो गई थी। वहीं तब भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 10 ओवर में केवल 32 रन देकर 4 विकेट लिए थे।
2. ऑस्ट्रेलिया :-
इस सूचि में दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का नाम आता है। साल 2023 वनडे विश्व कप में उन्होंने भी नीदरलैंड क्रिकेट टीम को 309 रनों से हरा दिया था। तब इन दोनों टीमों का यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम ने अपने 8 विकेट के नुकसान पर कुल 399 रन का स्कोर खड़ा किया था।

इसके बाद इस पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा करने आई नीदरलैंड की टीम 21 ओवर में केवल 90 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए डेविड वार्नर ने 104 और ग्लेन मैक्सवेल ने 106 रन की पारी खेली थी। जबकि गेंदबाजी में एडम जैम्पा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए थे।
3. भारत :-
इस सूचि में तीसरे पायदान पर भी भारतीय क्रिकेट टीम का नाम आता है। साल 2023 में उन्होंने भी श्रीलंका की टीम के खिलाफ खेलते हुए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 302 रन से जीत दर्ज की है। वहीं तब इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अपने 8 विकेट के नुकसान पर कुल 357 रन का स्कोर खड़ा किया था।

इसके बाद इन रनों का पीछा करने आई श्रीलंका की टीम सिर्फ 55 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। इस मैच में भारतीय टीम के लिए शुभमन गिल (92), कोहली (88) और श्रेयस अय्यर (82) ने काफी शानदार पारियां खेली थी। जबकि गेंदबाजी में सिराज ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में केवल 18 रन देकर 5 विकेट लिए थे।
4. भारत :-
इस सूचि में चौथे पायदान पर भी भारतीय क्रिकेट टीम का ही नाम आता है। साल 2023 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ कोलकाता के मैदान पर खेलते हुए 243 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी। वहीं तब इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अपने 5 विकेट के नुकसान पर कुल 326 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

इसके बाद इन रनों का पीछा करने आई दक्षिण अफ्रीका की टीम केवल 88 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। तब इस मैच में भारतीय टीम के लिए कोहली ने 121 गेंदों पर नाबाद रहते हुए 101 रन बनाए थे। जबकि गेंदबाजी में रविंद्र जडेजा ने 9 ओवर में 1 मेडन ओवर के साथ 33 रन देकर 5 विकेट लिए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

