Sunday, February 15

ODI Cricket: वनडे क्रिकेट को सीमित ओवर का क्रिकेट भी कहा जाता है। अभी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में 276 रनों से हरा दिया था। इस मैच में मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 431 रन का स्कोर खड़ा किया था। तब इसमें ट्रेविस हेड (142), मिचेल मार्श (100) और कैमरून ग्रीन (118*) के बल्ले से शतक आए थे। लेकिन इस मैच में तब दक्षिण अफ्रीका की टीम केवल 155 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। इसके अलावा यह वनडे इतिहास में 5वीं बार था जब किसी एक पारी में 3 बल्लेबाजों ने शतक लगाए थे। आइए उन बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।

1. दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज :-

इस सूची में पहले पायदान पर दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज टीम का मैच आता है। साल 2015 में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला गया था। वहीं तब यह मैच जोहान्सबर्ग में खेला गया था। तब इस मैच में पहली बार किसी टीम के 3 बल्लेबाजों ने एक ही पारी में शतक लगाए थे।

AB de Villiers Cricket Records
AB de Villiers Cricket Records/Getty Images

उस समय दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपने 2 विकेट के नुकसान पर 439 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। वहीं तब इस टीम की तरफ से बल्लेबाज हाशिम अमला (153), राइली रूसो (128) और एबी डिविलियर्स (149) ने शतक लगाए थे। इसके अलावा इस मैच में डिविलियर्स ने केवल 31 गेंदों में शतक लगाकर वनडे इतिहास का सबसे तेज शतक भी लगाया था। तब उन्होंने 44 गेंदों पर 149 रन की पारी खेली थी।

2. दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत टीम का मैच आता है। साल 2015 में ही दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने भारतीय टीम के खिलाफ भी काफी धमाकेदार प्रदर्शन किया था। उस समय यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में टॉस जीतकर अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में अपने 4 विकेट खोकर कुल 438 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।

AB de Villiers
AB de Villiers

उस समय अफ्रीका की टीम की तरफ से क्विंटन डी कॉक (109), फाफ डु प्लेसिस (133) और डिविलियर्स (119) ने शतक लगाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम तब केवल 224 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। उस मैच में अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लेकर जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी।

3. इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड टीम का मैच आता है। साल 2022 जून के महीने में इंग्लैंड की टीम ने वनडे क्रिकेट में 500 रन का आंकड़ा छूने का ऐतिहासिक मौका भी गंवा दिया था। उस समय यह मैच एम्स्टलवीन में खेला गया था। वहीं इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर कुल 498 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

Phil Salt
Phil Salt

उस समय इंग्लैंड की टीम के लिए बल्लेबाज फिल सॉल्ट (122), डेविड मलान (125) और जोस बटलर (नाबाद 162) ने शानदार शतक लगाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में नीदरलैंड की टीम केवल 266 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। इसके चलते हुए इंग्लैंड की टीम ने यह मैच तब 232 रनों से जीता था।

4. दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका :-

इस सूची में चौथे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका टीम का मैच आता है। साल 2023 वनडे विश्व कप के इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने श्रीलंका की टीम को हराया था। तब यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। वहीं उस समय दिल्ली की पिच पर खेलते हुए अफ्रीका की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 428 रन का स्कोर खड़ा किया था।

Aiden Markram
image source vis getty images

उस समय अफ्रीका की टीम के लिए बल्लेबाज डी कॉक (100), रासी वैन डर डूसन (108) और एडेन मार्करम (106) ने शानदार शतक लगाए थे। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने आई श्रीलंका की टीम ने 300 रन का आंकड़ा तो पार कर लिया था, लेकिन इस मैच को जीत नहीं पाई थी। इसके चलते हुए श्रीलंका की टीम केवल 326 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version