Abhishek Bachchan: भारतीय अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने इस बार यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग में निवेश किया है। अब वह इस लीग के सह-मालिक बन गए हैं। इस तरह से अब भारतीय अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी अभिनय की दुनिया के साथ-साथ स्पोर्ट्स में भी काफी दिलचस्पी रखते हैं। इसके अलावा वह खेल जगत में काफी पैसा भी निवेश करते हैं।

अब उन्होंने (Abhishek Bachchan) यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग में अपने पैसे का निवेश किया है। इसके साथ अब वह (Abhishek Bachchan) इस लीग के सह मालिक भी बन गए है। यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग का आगाज इसी साल जुलाई के महीने से होने वाला है। वहीं अब भारतीय अभिनेता का इस लीग में निवेश वैश्विक खेलों में उनकी तरफ से किए जा रहे योगदान की तरफ एक महत्पवूर्ण कदम है। इस पर अब उन्होंने (Abhishek Bachchan) काफी खुशी जताई है।
कब से शुरू होगी यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग :-

यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग एक ऐसा टूर्नामेंट होने वाला है जिसको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भी अप्रूव कर दिया है। तभी तो अब इसमें आयरलैंड, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड्स सहित दुनियाभर के टॉप खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देने वाले है। इस लीग के पहले सत्र का आयोजन 15 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक चलने वाला है। इसके अलावा इस लीग के सभी मुकाबले डबलिन और रॉटर्डम में खेले जाएंगे।
Abhishek Bachchan ने जताई खुशी :-
यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग ने जुड़कर भारतीय अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने काफी खुशी जताई है। इस पर उन्होंने कहा है कि, “क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है। यह दुनियाभर के देशों को एक साथ लाने का एक मंच है। तभी तो अब ETPL एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो क्रिकेट की बढ़ती मांग को बढ़िया तरीके से प्रदर्शित करेगा।

इसके अलावा साल 2028 के ओलंपिक्स में क्रिकेट के शामिल होने से यह लीग इस खेल की लोकप्रियता में इजाफा करने में काफी मददगार साबित होगी। वहीं मैं (Abhishek Bachchan) अभी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के क्रिकेट बोर्डों के बीच इस तरह के पहले सहयोग को लेकर बहुत उत्साहित और उनका शुक्रगुजार हूं।”
अपनी टीम पर जताया पूरा भरोसा :-
भारतीय अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने आगे कहा कि, “इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी टीम पर मुझे पूरा भरोसा है। इस पर मैं सभी को बहुत बधाई देता हूं। मेरी पूरी टीम पिछले एक साल से इस पर कड़ी मेहनत कर रही है।

तभी तो अब हम सभी की पूरी कोशिश है कि यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग सफलता का शानदार इतिहास रचे। वहीं हमारे इस प्रयास से क्रिकेट को यूरोप भर में लाखों लोगों के बीच काफी लोकप्रियता मिले। इसके लिए यह तो बस एक शुरुआत है। इसके अलावा अब समय आ गया है कि हम सभी अपना बेहतर काम दिखाएं और खेल को शुरू करें।
आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड के सीईओ ने किया अभिषेक का स्वागत :-
आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड के सीईओ और ETPL के चेयरपर्सन वारेन ड्यूट्रोम ने भारतीय अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) का स्वागत किया है। इस पर अब उन्होंने कहा है कि, “हमें यह एलान करते हुए काफी खुशी हो रही है कि अभिषेक बच्चन ETPL के सह-मालिक बन गए हैं।

उन्होंने कहा कि अभिषेक का खेलों के प्रति लगाव और जुनून यूरोपीय क्रिकेट को नए मुकाम तक पहुंचाने में मददगार साबित होगा। वहीं इससे पहले भी अभिषेक बच्चन कई लीग में पैसा निवेश कर चुके हैं। वह भारत में खेली जाने वाली प्रो कबड्डी लीग में जयपुर पिंक पैंथर्स के मालिक हैं। उनकी टीम 2 बार चैंपियन रह चुकी है। इसके अलावा इंडियन सुपर लीग में चेन्नइयन एफसी में भी उनकी हिस्सेदारी है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


