टीम इंडिया के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से दुनियाभर के गेंदबाजों को परेशान करके रखा हुआ है। उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर सभी को हैरान कर दिया है और इतने कम समय में ही वो टी20 इंटरनेशनल में नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं।
जैसे-जैसे वो रन बना रहे हैं, वैसे-वैसे उनकी चर्चा और होती जा रही है। टीम इंडिया का पिछला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ हुआ था, जिसमें यह युवा बल्लेबाज स्टैंड्स में फ्लाइंग किस दे रहे थे। तो चलिए जानते हैं कि यह सेलिब्रेशन किसके लिए हैं।
युवराज का तोड़ा रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप में सुपर 4 के मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया था। आठवें ओवर में इस विस्फोटक खिलाड़ी ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने मात्र 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय दिग्गज युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया। अब वह टी20 इंटरनेशनल में 25 या उससे कम गेंदों में सर्वाधिक अर्धशतक बनाने के मामले में युवी से आगे निकल गए हैं।
कोमल शर्मा के लिए किया था ये जेस्चर
And just like that, Abhishek Sharma reaches his fifty 🤯
Watch #INDvBAN LIVE NOW on the Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #DPWorldAsiaCup2025 pic.twitter.com/fP1RpHC0Eu
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 24, 2025
अभिषेक ने अपना अर्धशतक पूरा करते ही सेलिब्रेशन किया। उन्होंने स्टैंड्स की तरफ दिखाकर फ्लाइंग किस दिया। हालांकि उनके इस जश्न मनाने के तरीके से सभी लोग के मन में शंका उत्पन्न हुई कि यह फ्लाइंग किस किसके लिए थे। लेकिन अब जब फुटेज सामने आई तो उसमें साफ दिख रहा है कि उनकी बहन कोमल शर्मा भी स्टैंड्स में बैठी हुई थी और वो जेस्चर उन्होंने उनके लिए ही किया था।
‘L’ साइन का मतलब है लव
इससे पहले, पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान, अभिषेक शर्मा ने ‘L’ का चिन्ह दिखाकर जश्न मनाया था। जिसके बाद सभी उनके इस अनोखे अंदाज में जश्न मनाने के तरीके को लेकर काफी हैरान थे। हालांकि उसके बाद उन्होंने बीसीसीआई टीवी में कप्तान सूर्यकुमार यादव को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने सेलिब्रेशन का मतलब बताया था। इस युवा बल्लेबाज ने कहा कि ‘L’ के साइन का मतलब लव है, और उन्होंने आईपीएल के दौरान भी ऐसा ही किया था।
इंडिया ने दर्ज की आसान जीत
अभिषेक शर्मा के इस ताबड़तोड़ पचास के चलते इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए। उनके अलावा भारत के बाकी बल्लेबाज इस पिच पर संघर्ष कर रहे थे। जिसके चलते अंत में यही स्कोर बना।
बांग्लादेश की टीम ने शुरुआत ठीक-ठाक की थी, लेकिन लगातार अंतराल में उनके विकेट गिरते जा रहे थे और पॉवरप्ले के बाद जैसे ही स्पिन गेंदबाजों ने अपना जाल बुनना शुरू किया, उसके बाद वो ताश के पत्तों की तरह धड़ाम हो गए। इंडिया ने आसानी से यह मैच 41 रनों से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम फाइनल में पहुँच गई है।

