साल 2025 में अभिषेक शर्मा ने अपने आक्रामक खेल से भारतीय टी20 टीम में ओपनर की भूमिका के लिए खुद को पूरी तरह साबित किया।
साल 2025 भारतीय टी20 क्रिकेट के लिए कई नई कहानियां लेकर आया, लेकिन इस साल की सबसे मजबूत कहानी Abhishek Sharma की रही। उन्होंने इस पूरे साल अपनी बल्लेबाजी से यह साफ कर दिया कि वह सिर्फ एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी नहीं, बल्कि भारत के भविष्य के भरोसेमंद टी20 ओपनर हैं। हर मैच में उनका आत्मविश्वास, आक्रामक सोच और मैच को नियंत्रित करने की क्षमता साफ नजर आई।
अभिषेक शर्मा ने इस साल लगातार मौके मिलने के बाद उन्हें दोनों हाथों से भुनाया और टीम मैनेजमेंट के भरोसे को पूरी तरह सही साबित किया। अब वह हाल ही में घोषित किए गए भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड का भी एक हिस्सा हैं।
अभिषेक शर्मा ने 2025 में 21 टी20 अन्तर्राष्ट्रीय मैचों में बनाए 859 रन
साल 2025 में अभिषेक शर्मा ने कुल 21 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और हर मैच में बल्लेबाजी की। इन 21 पारियों में उन्होंने 859 रन बनाए, जो अपने आप में उनकी निरंतरता और फिटनेस को दर्शाता है। उनका औसत 42.95 रहा, जो टी20 फॉर्मेट में किसी भी टॉप ऑर्डर बल्लेबाज के लिए बेहद प्रभावशाली माना जाता है। यह औसत बताता है कि अभिषेक सिर्फ तेज रन ही नहीं बनाते, बल्कि विकेट पर टिककर टीम को मजबूत शुरुआत भी दिलाते हैं।
193.46 का स्ट्राइक रेट
टी20 क्रिकेट में स्ट्राइक रेट सबसे बड़ा हथियार होता है और इस मामले में अभिषेक शर्मा ने साल 2025 में सभी का ध्यान खींचा। उनका स्ट्राइक रेट 193.46 रहा, जो यह दिखाता है कि वह गेंदबाजों पर शुरुआत से ही दबाव बनाना जानते हैं। पॉवरप्ले के दौरान बड़े शॉट्स खेलना, फील्ड के गैप ढूंढना और खराब गेंदों को बाउंड्री के पार भेजना उनकी बल्लेबाजी की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी।
शतक और अर्धशतक ने बढ़ाया कद
साल 2025 में अभिषेक शर्मा के नाम एक शानदार शतक और पांच अर्धशतक दर्ज रहे। उनका बेस्ट स्कोर 135 रन रहा, जो यह बताता है कि वह बड़ी पारी खेलने की पूरी क्षमता रखते हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ यह शतक लगाया था और 54 गेंदों में ही 135 रन बना डाले थे। वह भारत के लिए टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज का बेस्ट स्कोर है।
चौकों और छक्कों से दिखा आक्रामक अंदाज
अगर बात बाउंड्री की करें तो अभिषेक शर्मा ने साल 2025 में 85 चौके और 54 छक्के लगाए। यह आंकड़े सीधे तौर पर उनके आक्रामक माइंडसेट को दर्शाते हैं।
चाहे स्पिन गेंदबाज हों या तेज गेंदबाज, अभिषेक ने दोनों के खिलाफ पूरे आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की। उनकी टाइमिंग और शॉट सिलेक्शन ने उन्हें भारत के सबसे खतरनाक टी20 बल्लेबाजों में शामिल कर दिया।
T20 वर्ल्ड कप 2026 में ओपनिंग करेंगे अभिषेक शर्मा
यह बात पूरी तरह से तय है कि Abhishek Sharma टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम इंडिया के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी निभाते नजर आएंगे। साल 2025 में जिस तरह से अभिषेक शर्मा ने लगातार आक्रामक और भरोसेमंद प्रदर्शन किया, उसने चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट का भरोसा पूरी तरह जीत लिया है।
पॉवरप्ले में तेजी से रन बनाने की उनकी क्षमता, बड़े शॉट खेलने का आत्मविश्वास और लंबी पारी खेलने का माद्दा उन्हें टी20 फॉर्मेट में एक परफेक्ट ओपनर बनाता है।
टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में ऐसी ही तेज शुरुआत की जरूरत होती है और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए अभिषेक शर्मा उस भूमिका के लिए सबसे मजबूत विकल्प के रूप में सामने आए हैं।
साल 2025 में अभिषेक शर्मा का T20I क्रिकेट में प्रदर्शन
- मैच: 21
- पारियां: 21
- रन: 859
- बेस्ट स्कोर: 135
- शतक: 1
- अर्धशतक: 5
- औसत: 42.95
- स्ट्राइक रेट: 193.46
- चौके: 85
- छक्के: 54
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







