एशिया कप को शुरू होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन बचे हुए हैं। उसके पहले पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूएई की टीम एक ट्राई -सीरीज़ खेलेंगी ताकि, वो कंडीशन के साथ रूबरू हो सकें। पाकिस्तान ने इस त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए पहले ही स्क्वाड का ऐलान कर दिया था और उसके बाद यूएई ने भी कल टीम घोषित कर दी थी और अब अफगानी टीम ने भी दल की घोषणा कर दी है। तो चलिए जानते हैं कि इस ट्राई सीरीज के लिए टीम में किन खिलाड़ियों को जगह दी गई है।
राशिद खान संभालेंगे कमान

पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूएई के बीच ट्राई सीरीज की शुरुआत 29 अगस्त से होगी जबकि फाइनल मुकाबला 7 सितंबर को खेला जाएगा। इस त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए अफगानिस्तान ने टीम का ऐलान कर दिया है। एशिया कप के साथ-साथ इस बहुराष्ट्रीय सीरीज के लिए राशिद खान ही कप्तानी करते हुए दिखेंगे। इसके लिए स्क्वाड में 17 खिलाड़ियों को जगह दी गई है।
Also Read: रविचंद्रन अश्विन के आईपीएल करियर में शामिल हैं ये 3 बड़े विवाद, जानिए
यह ट्राई सीरीज भी यूएई में खेली जाएगी जहाँ एशिया कप का आयोजन होना है। टीम कंडीशन के साथ तालमेल बिठाना चाहेगी। राशिद खान अपनी कप्तानी में इस श्रृंखला को जीतना चाहेंगे ताकि मल्टीनेशनल इवेंट के लिए कॉन्फिडेंस हाई रहे।
नवीन उल हक़ को दिया गया आराम
अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज़ और सीनियर प्रो नवीन उल हक़ को इस ट्राई सीरीज के लिए आराम दिया गया है, क्योंकि इस टूर्नामेंट का शेड्यूल काफ़ी हेक्टिक है और लगातार मैच होने के चलते रिकवर होने का समय कम है। एशिया कप ज़्यादा बड़ा टूर्नामेंट है जिसके चलते उनको रेस्ट देने का फैसला किया गया है ताकि वो उस टूर्नामेंट में पूरी तरह से फिट रह सकें।
अब्दुल्ला अहमदजई को मिला पहली बार टीम में मौका
अफगानिस्तान की टीम में 22 वर्षीय तेज गेंदबाज़ अब्दुल्ला अहमदजई शामिल हैं, जिन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण नहीं किया है और उन्हें केवल 10 टी-20 मैच खेलने का अनुभव है। अब्दुल्ला अहमदजई को एशिया कप 2025 के लिए अफगानिस्तान टीम के रिज़र्व खिलाड़ियों में शामिल किया गया है।
मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर इस त्रिकोणीय सीरीज में अपना टी20 डेब्यू कर सकते हैं। इसके अलावा इस श्रृंखला के दौरान इब्राहिम जादरान भी मैदान पर वापसी करेंगे, जो आखिरी बार दिसंबर 2024 में खेलते नज़र आए थे।
अल्लाह गजनफर कर सकते हैं डेब्यू
अफगानिस्तान के युवा मिस्ट्री स्पिन गेंदबाज़ अल्लाह गजनफर को भी त्रि-सीरीज में मौका दिया गया है। इसके साथ ही वो इसमें अपना टी20 डेब्यू कर सकते हैं। वो लगातार पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट और लीग में शानदार प्रदर्शन दे रहे थे, जिसके चलते उन्हें रिवॉर्ड दिया गया है। यूएई में स्पिन गेंदबाज़ों को मदद मिलती है और अफगान टीम की ताकत भी स्पिनर्स हैं। इसलिए वो स्पिन हैवी साइड के साथ टूर्नामेंट में उतरेंगे।
ट्राई सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का स्क्वाड
राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नईब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, एएम गजनफर, नूर अहमद, फरीद अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई, फजलहक फारूकी।

