Thursday, February 19

बांग्लादेश को वनडे सीरीज़ में 3-0 से धूल चटाने के बाद, अफ़ग़ानिस्तान की टीम टेस्ट क्रिकेट में अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच 20 अक्टूबर से टेस्ट मैच खेला जायेगा, जिसके लिए अफ़ग़ानिस्तान ने घोषणा कर दी गई है।

अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच और तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। टेस्ट मैच 20 से 24 अक्टूबर तक खेला जायेगा। इसके बाद 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक हरारे स्पोर्ट्स क्लब में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

राशिद खान को दिया गया रेस्ट

Rashid Khan Takes Rest Against Zimbabwe T20I Series
Rashid Khan Takes Rest Against Zimbabwe T20I Series

राशिद खान को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच के लिए आराम दिया गया है। आगामी सीरीज़ की तैयारी के लिए उन्हें वन ऑफ टेस्ट से बाहर रखा गया है। हाल ही में हुई बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने काफी ाचा प्रदर्शन किया था जिसके चलते अफ़ग़ान टीम ने पहली बार बांग्लादेश को क्लीनस्वीप किया था।

जगह बरक़रार रखने में सफल हुए बशीर अहमद

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बशीर अहमद को टेस्ट टीम में बरकरार रखा गया है। बशीर ने हाल ही में वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लिया था और पिछले जिम्बाब्वे दौरे पर टेस्ट टीम का भी हिस्सा थे। तेज गेंदबाज जिया उर रहमान शरीफी, स्पिनर शराफुद्दीन अशरफ और लेग स्पिनर खलील गुरबाज को भी टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

इसके अलावा बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर शाहिदुल्लाह कमाल को भी इस महीने के अंत में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए दोनों टीमों में शामिल किया गया है।

रिजर्व खिलाड़ियों का भी किया गया ऐलान

तेज़ गेंदबाज़ इब्राहिम अब्दुलरहीमज़ई, सेदिकुल्लाह अटल और शम्स-उर-रहमान को रिजर्व पूल में शामिल किया गया है। टी20आई टीम में एजाज अहमदजई की वापसी हुई है, जिन्होंने 2024 की शुरुआत में टी20आई में पदार्पण किया था। शाहिदुल्लाह कमाल को भी इस श्रृंखला के लिए टी20आई टीम में शामिल किया गया है।

अफगानिस्तान की टेस्ट टीम

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, अब्दुल मलिक, अफसर जजई (विकेटकीपर), इकराम अलीखेल (विकेटकीपर), बहिर शाह, शाहिदुल्लाह कमाल, इस्मत आलम, शराफुद्दीन अशरफ, जिया उर रहमान अकबर, यामीन अहमदजई, जिया उर रहमान शरीफी, खलील गुरबाज और बशीर अहमद।

रिजर्व: इब्राहिम अब्दुलरहीमजई, सेदिकुल्लाह अटल और शम्स उर रहमान।

अफगानिस्तान की टी20 इंटरनेशनल टीम

राशिद खान (कप्तान), इब्राहिम जादरान (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, शाहिदुल्लाह कमाल, इजाज अहमद अहमदजई, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, शराफुद्दीन अशरफ, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, बशीर अहमद, फरीद अहमद मलिक और अब्दुल्ला अहमदजई।

रिजर्व: एएम गजनफर और फरीदून दाऊदजई।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version