Sunday, February 1

Afghanistan Squad For T20 World Cup 2024 :- आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2024 के लिए अब अफगानिस्तान ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। वहीं अफगानिस्तान के क्रिकेट बोर्ड ने भी इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है।

इस बार इस 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान करते हुए नजर आएंगे। इस समय अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान आईपीएल में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेल रहे है। इस अफगानिस्तान की टीम में करीम जनत और युवा स्पिनर नूर अहमद को भी टीम में जगह मिली है।

इन दोनी ही खिलाडियों को पहली बार वर्ल्डकप की टीम में जगह मिली है। क्यूंकि पिछली बार के वर्ल्ड कप में ये दोनों खिलाडी हिस्सा नहीं थे। वहीँ इस बार अफगानिस्तान टीम के स्टार क्रिकेटर हशमतुल्लाह शाहिदी को भी जगह नहीं दी गई है। क्यूंकि पिछले साल हुए वनडे वर्ल्डकप में हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की टीम का नेतृत्व किया था।

वहीं इसी साल मार्च में अफगानिस्तान के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले स्पिनर गेंदबाज नांग्याल खरोती को भी इस अफगानिस्तान की टीम में जगह दी गई है। इस युवा स्पिनर गेंदबाज ने आयरलैंड के खिलाफ सृज में डेब्यू किया था और इस सीरीज में 5.90 की इकोनॉमी रेट से पांच विकेट भी हांसिल किये थे।

इस अफगानिस्तान के स्कॉड में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को शामिल किया गया है। इनके अलावा अफगानिस्तान की टीम में मोहम्मद इशाक को दूसरे विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया है। मोहम्मद इशाक 2020 और 2022 के अंडर-19 विश्व कप में अफगानिस्तान की टीम का उस समय हिस्सा थे।

इस अफगानिस्तान की टीम में इनका स्पिन डिपार्टमेंट काफी ज्यादा मजबूत नजर आ रहा है। क्यूंकि इस टीम में राशिद खान के अलावा मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नांग्याल खरोती और अनुभवी मोहम्मद नबी स्पिन का डिपार्टमेंट सँभालते हुए नजर आएंगे। वहीं अब तेज गेंदबाजी की बात करें तो नवीन उल हक, फरीद अहमद और फजलहक फारूकी इस विभाग को बखूबी सँभालते हुए दिखेंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अफगानिस्तान टीम :- रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद इशाक, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नांग्याल खरोती, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक.

ये भी पढ़ें: BAN W vs IND W: भारत ने वर्षा बाधित दूसरे टी20 मैच में बांग्‍लादेश को डीएलएस के आधार पर 19 रन से हराया

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version