AFG vs SL: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेली जाने वाली व्हाइट बॉल सीरीज को रद्द कर दिया गया है। क्यूंकि इस दौरान रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य पूर्व और पश्चिमी एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव और सुरक्षा समस्याओं की वजह से इस सीरीज को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का फैसला लिया गया है। इस बीच हम आपको बता देना चाहते हैं कि श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच आगामी 13 मार्च से व्हाइट बॉल सीरीज दुबई में खेली जाने वाली थी।
अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका सीरीज हुई स्थगित :-
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली जाने वाली व्हाइट बॉल सीरीज की मेजबानी करने थी। इसके अलावा अफगानिस्तान की टीम पहली बार ही श्रीलंका टीम की मेजबानी करने वाली थी। लेकिन यह सीरीज अफगानिस्तान में नहीं बल्कि UAE में खेली जाने वाली थी।

मगर इस समय मिडल ईस्ट और वेस्ट एशिया के बीच चल रहे तनाव के कारण अब इस सीरीज को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का फैसला लिया गया है। क्यूंकि इस समय वहां पर तनाव बढ़ने के कारण UAE का दौरा करना अब काफी मुश्किल दिखाई दे रहा है।
UAE में खेली जाने वाली थी यह व्हाइट बॉल सीरीज :-
इस दौरान हम आपको बता देना चाहते हैं कि अफगानिस्तान और श्रीलंका टीम के बीच पहले 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी थी। वहीं यह टी20 सीरीज 13, 15 और 17 मार्च को खेली जाने वाली थी। वहीं इन दोनों के बीच ये सभी मैच शारजाह में आयोजित होने वाले थे।

वहीं इसके बाद फिर इन दोनों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जाने वाली थी। तब वह वनडे सीरीज 20, 22 और 25 मार्च को खेली जाने वाली थी। वहीं तब वनडे सीरीज के ये सभी तीनों मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले थे। लेकिन अब यह वनडे और टी 20 सीरीज अपने तय शेड्यूल के मुताबिक होगी इसकी संभावना अब ना के बराबर है।
ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 भी हुआ स्थगित :-
इसके अलावा इस बीच हम आपको बता देना चाहते हैं कि पिछले हफ्ते नेपाल में ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 में 6 मुकाबले खेले जाने वाले थे। लेकिन इस तनाव को देखते हुए इन मैचों को स्थगित कर दिया गया था। क्यूंकि UAE और ओमान की टीम नेपाल नहीं जा सकी थी। इसके अलावा इस मौजूदा समय में खाड़ी देशों में दौरा करना लगभग नामुमकिन हो गया है।
इब्राहिम जादरान करेंगे अपनी कप्तानी पारी की शुरुआत :-
इस समय अफगानिस्तान और श्रीलंका का व्हाइट बॉल सीरीज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। वहीं इसका मतलब है कि अब इब्राहिम जादरान को अपनी डेब्यू कप्तानी का और इंतजार करना पड़ेगा। इसके बाद अब इब्राहिम जादरान अब शायद नए हेड कोच रिचर्ड पायबस के असाइनमेंट में कप्तानी करते नजर आएं।

इस बीच हम आपको बता देना चाहते हैं कि इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। क्यूंकि श्रीलंकाई टीम सुपर-8 से ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। इसके बाद पूर्व दिग्गज श्रीलंकाई सनथ जयसूर्या ने हेड कोच का पद छोड़ दिया था। इसके बाद श्रीलंका क्रिकेट टीम ने गैरी कर्स्टन को अपना नया हेड कोच बनाया है। जबकि दूसरी तरफ राशिद खान ने भी अफगान टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद ही अब इब्राहिम जादरान को न्य कप्तान बनाया गया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

