Thursday, March 19

ENG vs SA: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वहीं अब दूसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 5 रन से हरा दिया है। इन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मैच लॉर्ड्स में खेला गया था।

वहीं अब इस मैच में जीत के साथ ही साउथ अफ्रीकी टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में हीरो रहे अफ्रीका के मैथ्यू ब्रीटके, उन्होंने अपनी टीम के लिए काफी शानदार पारी खेली। इसके चलते हुए उनको प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया।

अफ्रीका ने इंग्लैंड को 5 रन से हराया :-

South Africa cricket team
South Africa cricket team

इस मैच में पहले खेलते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 330 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन 331 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत भी खराब रही थी। क्यूंकि उनके सलामी बल्लेबाज जेमी स्मिथ शून्य पर और बेन डकेट 14 रन पर आउट हो गए। इसके बाद जो रूट और जेकब बाथेल की पार्टनरशिप ने इंग्लैंड की मैच में वापसी करा दी।

South Africa cricket team
South Africa cricket team

इसके अलावा इस मैच में इंग्लैंड की टीम की तरफ से बल्लेबाज जो रूट 61, जेकब बाथेल 58, कप्तान हैरी ब्रूक ने 33 और विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर 61 रन बनाकर आउट हुए। जबकि अन्य इंग्लिश बल्लेबाज विल जैक्स 39 रन बनाकर आउट हुए। इसके चलते हुए अपने निर्धारित 50 ओवर में इंग्लैंड की टीम 9 विकेट गंवाकर 325 रन ही बना पाई। इसके चलते हुए उनको मैच में 5 रन से हार का सामना करना पड़ा।

साउथ अफ्रीका ने दिया था 331 रनों का लक्ष्य :-

इस मैच में टॉस को जीतकर इंग्लैंड की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस तरह से अफ्रीका की टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 330 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।

England Cricket team
England Cricket team

इस मैच में साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाजों ने अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दी थी। वहीं इस मैच में कप्तान टेम्बा बावुमा ही केवल 4 रन पर आउट हुए थे। इसके बाद फिर बल्लेबाज ब्रीट्जके और स्टब्स ने मिलकर बड़ी पार्टनरशिप की। इस तरह से इन दोनों ने टीम की शानदार वापसी भी करा दी। इस मैच में बल्लेबाज ब्रीट्जके ने 85(77) रनों पारी खेली थी। इस पारी में उनके बल्ले से 3 छक्के और 7 चौके भी आए। मैच जीतने के बाद उनको प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

साउथ अफ्रीका ने सीरीज में बनाई अजेय बढ़त :-

Temba Bavuma
Temba Bavuma

इसके चलते हुए अब साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने इस वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। वहीं इससे पहले उन्होंने अपने पहले मैच में इंग्लैंड टीम को लीड्स में 7 विकेट से हराया था। जबकि अब लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे मैच में भी उन्होंने इंग्लैंड को 5 रन से हरा दिया है। वहीं अब इस सीरीज का तीसरा मैच साउथैम्पटन में 7 सितंबर को खेला जाएगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version