Sunday, March 22

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज Ahmed Shehzad ने अपने यूट्यूब चैनल पर जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप की फॉलोऑन बचाने वाली पारी की जमकर तारीफ की है।

ब्रिसबेन के द गाबा में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 445 रन बनाए। जवाब में उतरी भारतीय टीम के बल्लेबाजों की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और नियमित अंतराल पर विकेट खोते गए, लेकिन केएल राहुल और रविंद्र जडेजा ने क्रमशः 84 और 77 रनों की पारियाँ खेलकर टीम की लाज बचाई।

हालाँकि, भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए 246 रन बनाने थे और वह 213 के स्कोर पर 9 विकेट गँवा दिए थे। एक समय ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया किसी भी हाल में भारत को फॉलोऑन नहीं बचाने देगी, लेकिन जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक 39 रनों की नाबाद साझेदारी कर ली थी और अपनी टीम को फॉलोऑन से भी बचाया था।

अहमद शहजाद ने जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप की जमकर तारीफ की

Ahmed Shehzad
Ahmed Shehzad

अहमद शहजाद ने फॉलोऑन बचाने के लिए अंतिम विकेट के लिए 39* रनों की नाबाद साझेदारी करने पर जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप की जमकर तारीफ की है।

शहजाद ने कहा, “आकाश दीप और बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के सारे ख्वाबों पर पानी फेर दिया है। दोनों ने वो जो 35 महत्वपूर्ण रन थे, इंडिया का ये मैच डिसाइड कर रहा था कि कहाँ-किस तरफ जाके बैठेगा। उन्होंने वो रन कम्प्लीट कर लिए और भारत को फॉलोऑन नहीं हुआ। आकाश दीप, बुमराह और जडेजा ने मिलकर फॉलोऑन से बचा लिया है।”

शहजाद ने जडेजा और केएल राहुल की भी की तारीफ

उन्होंने कहा, “एक समय पर ऐसा लग रहा था कि, ऑस्ट्रेलिया फॉलोऑन कर देगा, जब जडेजा खेल रहे थे और जडेजा के साथ सारे पार्टनर खत्म हो गए, जडेजा अकेले ही खड़े रहे और बड़े अरसे के बाद वह लाइमलाइट के अंदर आए हैं। शायद भारत को उनकी बहुत ज्यादा जरुरत थी यह मैच बचाने के लिए।”

यहाँ देखें पूरा वीडियो:

India's LIFELINE Bumrah, Akash Deep & Jadeja Dig Deep to Save India from Follow On Drama

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version