Sunday, March 22

Google News Sports Digest Hindi

Aiden Markram: भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच 4 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 8 नवंबर से होने वाला है। वहीं इस टी-20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की कमान एडेन मार्करम (Aiden Markram) के हाथों में होगी। क्यूंकि उनकी कप्तानी में ही दक्षिण अफ्रीका की टीम टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल में पहुंची थी।

Aiden Markram
image source vis getty images

लेकिन तब उनको भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ हार मिली थी। इसके अलावा इस धाकड़ खिलाडी (Aiden Markram) से अफ्रीका की टीम को काफी उम्मीदें है। तभी तो आइए जानते है भारत के खिलाफ उनके आंकड़े कैसे रहे है।

भारत के खिलाफ कैसे रहे है Aiden Markram के आंकड़े :-

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान एडेन मार्करम (Aiden Markram) ने भारत के खिलाफ अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2022 में खेला था। इसके अलावा अभी तक टी-20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ 7 मुकाबले खेले हैं।

Aiden Markram
image source vis getty images

वहीं इन खेले गए 7 मुकाबलों की 6 पारियों में 28.16 की औसत के साथ 169 रन बनाए हैं। वहीं इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ उनकी (Aiden Markram) स्ट्राइक रेट 140.83 की रही है। इसी बीच उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला है। वहीं इस दौरान मार्करम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 52 रन रहा है।

घरेलु मैदान पर एडेन मार्करम के आंकड़े :-

एडेन मार्करम (Aiden Markram) ने अपने घरेलु मैदान पर पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2019 में खेला था। वहीं अभी तक इस खिलाड़ी ने अपने घर पर 14 मुकाबले खेले हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए वह दो बार नाबाद भी रहे है। वहीं इस दौरान उनका औसत भी 36.33 का रहा है। इन मुकाबलों में खेलते हुए मार्करम ने कुल 436 रन बनाए हैं।

Aiden Markram
image source vis getty images

वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी आए है। इसके अलावा उनका स्ट्राइक रेट भी 166.41 का रहा है। वहीं अपने घरेलु मैदान पर खेलते हुए उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 63 रन रहा है। इसके अलावा इस अफ्रीकी खिलाड़ी (Aiden Markram) ने अपने घर पर खेलते हुए सबसे ज्यादा 273 रन वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाए है।

साल 2024 में नहीं चला मार्करम का बल्ला :-

साल 2024 में दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम (Aiden Markram) ने 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने 16.75 की औसत से सिर्फ 201 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 118.23 का रहा है।

Aiden Markram
image source vis getty images

इसके अलावा इस साल उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया है। इस साल मार्करम का सर्वोच्च स्कोर 46 रन रहा है। वहीं पिछले साल यह खिलाड़ी काफी शानदार फॉर्म में था। पिछले साल खेलते हुए इस खिलाड़ी ने 8 मैच में 39.83 की औसत और 162.58 की स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए थे।

मार्करम का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर :-

दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम (Aiden Markram) ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला मुकाबला श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2021 में खेला था। वहीं उन्होंने अभी तक 53 टी-20 मुकाबले खेले है। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने 49 पारियों में 8 बार नाबाद रहते हुए 32.17 की औसत से 1,319 रन बनाए हैं।

Aiden Markram
image source vis getty images

वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 9 अर्धशतक भी आए है। इसी बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 70 रन रहा है। इसके अलावा मार्करम ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन (322) बनाए हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version