Wednesday, February 18

Madhya Pradesh Cricketer Akshat Raghuwanshi Profile: मध्यप्रदेश के युवा टॉप आर्डर बल्लेबाज अक्षत रघुवंशी को सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में गिना जाता है। दांये हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी तकनीक और आक्रामक बल्लेबाजी से क्रिकेट में खास पहचान बनाई है। उन्होंने कम उम्र में ही अंडर-19 टीम तक का सफर तय कर लिया था। तो चलिए जानते हैं मध्यप्रदेश के इस युवा खिलाड़ी के बारे में।

अक्षत रघुवंशी की व्यक्तिगत जानकारी (Akshat Raghuwanshi Personal Information)

Akshat Raghuwanshi Profile Career, Stats
Akshat Raghuwanshi Profile Career, Stats

पूरा नाम: अक्षत रघुवंशी

जन्म: 15 सितम्बर 2003 (मध्यप्रदेश)

उम्र: 22 वर्ष

बैटिंग स्टाइल: राइट-हैंड बैट

बॉलिंग स्टाइल: राइट-आर्म ऑफब्रेक

भूमिका: ओपनिंग बल्लेबाज

टीमें: मध्यप्रदेश, इंदौर पिंक पैंथर्स

अक्षत का जन्म 15 सितंबर 2003 को मध्य प्रदेश में हुआ था। उन्होंने पाँच साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। वह अपने पिता के साथ संजय स्टेडियम में अभ्यास करते थे। अक्षत के क्रिकेट के प्रति प्यार को देखते हुए उनके पिता अशोक नगर से इंदौर आने के लिए प्रेरित हुए। इंदौर में, वह अपने पहले क्रिकेट क्लब में शामिल हुए।

अमय खुरासिया को दिखा अक्षत में टैलेंट

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के कोच अमय खुरासिया को अक्षत में प्रतिभा दिखाई दी। उन्होंने उनका चयन मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के आवासीय स्टेडियम के लिए किया, जहाँ युवा खिलाड़ी ने पाँच साल तक उनसे कोचिंग ली। इसके बाद, अक्षत ने मध्य प्रदेश के कोच चंद्रकांत पंडित से कोचिंग ली और अपनी प्रतिभा को निखारा।

88 साल बाद मध्य प्रदेश को रणजी ट्रॉफी जिताने में निभाई अहम भूमिका

अक्षत के टैलेंट को देखते हुए उन्हें मध्य प्रदेश की अंडर-14 और अंडर-16 टीम में भी चुना गया। यही नहीं, उसके बाद उन्हें वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए टीम का कप्तान बनाया गया। उनके टैलेंट को देखते हुए जल्द ही उन्हें फर्स्ट क्लास डेब्यू करने का मौका मिल गया। 18 साल की उम्र में ही उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास डेब्यू में मेघालय के खिलाफ शतक बना दिया और अगले ही मैच में केरल के खिलाफ अर्धशतक लगाकर अपने टैलेंट की झलक दिखाई।

डेब्यू सीजन के बाद हुए फ्लॉप, फिर टीम से भी हुए ड्रॉप

उसी सीजन मध्य प्रदेश को रणजी ट्रॉफी का खिताब जिताने में उनकी भी अहम भूमिका थी। जिसके चलते अगले साल डोमेस्टिक सीजन से पहले उन्हें अंडर-23 में मध्य प्रदेश की टीम का कप्तान बनाया गया। लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उसी सीजन उनको हर फॉर्मेट में डेब्यू करने का मौका मिला और उन्होंने अच्छा भी किया, लेकिन अगले साल अचानक से उनकी फॉर्म खराब हो गई और उन्हें टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया। जिसके बाद वह अब तक टीम में वापसी नहीं कर पाए।

मध्य प्रदेश लीग में मचाया धमाल

इसी साल हुई मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग में एक बार फिर से उन्होंने अपनी फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। इस सीजन खेले 5 मुकाबलों में 59.75 की औसत और 177 के स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए थे। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हीं की टीम के कप्तान और आईपीएल में केकेआर का हिस्सा रह चुके वेंकटेश अय्यर ने उनकी काफी तारीफ की थी।

वेंकटेश अय्यर ने की तारीफ

वेंकटेश अय्यर ने कहा था कि, “21 साल की उम्र में, मैंने उससे ज्यादा प्रतिभाशाली खिलाड़ी नहीं देखा। मैं उम्मीद लगाए बैठा हूँ कि भविष्य में उसके लिए बड़ी चीज़ें इंतज़ार कर रही हैं। स्काउट्स और कोच मानते हैं कि वह प्रियांश आर्या जैसे अगले आईपीएल स्टार बन सकते हैं। रघुवंशी ने भोपाल लियोपर्ड्स के खिलाफ 45 गेंदों पर 105 रनों की पारी खेलकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।”

अक्षत रघुवंशी करियर टाइमलाइन (Akshat Raghuwanshi Career Timeline)

T20I डेब्यू:

वनडे डेब्यू:

फर्स्ट-क्लास डेब्यू: मध्यप्रदेश की ओर से बनाम मेघालय – 24 से 26 जनवरी 2022

लिस्ट A डेब्यू: मध्यप्रदेश की और से बनाम जम्मू कश्मीर, 12 नवंबर 2022

टी20 डेब्यू: मध्यप्रदेश की और से बनाम राजस्थान, 11 अक्टूबर 2022

अक्षत रघुवंशी बैटिंग आंकड़े (Akshat Raguwanshi Batting Stats)

फॉर्मेट मैच औसत रन स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक सर्वाधिक स्कोर
ODI
T20I
फर्स्ट क्लास 10 32.28 421 56.13 1 4 100
लिस्ट A 12 27.42 192 114.28 0 1 62
T20 7 12.60 63 131.25 0 0  24

अक्षत रघुवंशी बॉलिंग आँकड़े (Akshat Raguwanshi Bowling Stats)

फॉर्मेट मैच गेंदें रन विकेट औसत इकॉनमी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
ODI
T20I
फर्स्ट क्लास 10
लिस्ट A 12
T20 7

अक्षत रघुवंशी के खेलने का अंदाज और विशेषता

अक्षत अपने आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज की बल्लेबाजी में आक्रामकता तो दिखती है और इसके साथ ही आधुनिक टी20 गेम का इनोवेशन भी दिखता है। वह नई गेंद पर तेज गेंदबाजों के ऊपर करारा प्रहार करते हैं और अब स्पिन के खिलाफ भी उनकी तकनीक अच्छी हो गई है, इसलिए वह किसी भी फेज में अच्छा प्रदर्शन कर लेते हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version