Wednesday, March 11

टीम इंडिया को नया जर्सी स्पॉन्सर मिल गया है। ड्रीम 11 के हटने के बाद से पिछले कुछ समय से नए जर्सी स्पॉन्सर की तलाश जारी थी। जिसके लिए बीसीसीआई ने एड भी निकाला था। दरअसल हाल ही में पास हुए नए प्रोमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ़ ऑनलाइन गेमिंग बिल पास हुआ था जिसके बाद ड्रीम 11 सहित कई ऐसे एप भारत में बैन हो गए थे।

अपोलो टायर्स बना टीम इंडिया का नया जर्सी स्पॉन्सर

Apollo Tyres Became New Jesrey Sponshor Of Team India
Apollo Tyres Became New Jesrey Sponshor Of Team India

यही वजह हैं कि बीसीसीआई ने ड्रीम 11 के साथ स्पॉन्सरशिप रद्द कर दी थी। दोनों के बीच करार ख़त्म होने को लेकर समय था लेकिन इस बिल के पास होने के बाद यह एप भारत में इल्लीगल हो गया था जिसके बाद यह निर्णय लिया गया था।

भारतीय क्रिकेट टीम के जर्सी स्पॉन्सर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया ख़बरों के मुताबिक, अपोलो टायर्स को टीम इंडिया का नया जर्सी स्पॉन्सर बनाए जाने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।

4.5 करोड़ पर मैच की हुई है डील

इस करार के तहत कंपनी प्रत्येक मैच के लिए लगभग 4.5 करोड़ रुपये खर्च करेगी, जो पूर्व जर्सी स्पॉन्सर ड्रीम11 द्वारा दिए जा रहे 4 करोड़ रुपये से अधिक है। अपोलो टायर्स और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बीच यह अनुबंध 2027 तक चलेगा। इस बीच टीम इंडिया लगभग 130 इंटरनेशनल मैच खेलेगी।

अपोलो के साथ साथ सांवा और जेके टायर भी हुए थे बोली में शामिल

जर्सी स्पॉन्सरशिप के लिए बोली प्रक्रिया 16 सितंबर को आयोजित की गई थी। इसमें कई बड़ी कंपनियां जैसे Canva और JK Tyre ने भी भाग लिया, जबकि Birla Optus Paints ने रुचि तो दिखाई, लेकिन बोली में शामिल नहीं हुए। उसके बाद अपोलो टायर्स ने सबसे प्रभावशाली बोली लगाकर यह डील अपने नाम कर ली।

बीसीसीआई की गाइडलाइंस और प्रतिबंध

बीसीसीआई ने 2 सितंबर को जर्सी स्पॉन्सर के लिए एड जारी किया था। हालांकि इसमें बोर्ड ने इसमें कुछ श्रेणियों पर प्रतिबंध लगाया था, जिसमें गेमिंग, सट्टेबाज़ी, क्रिप्टो करेंसी और तंबाकू से जुड़े ब्रांड्स को इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया। इसके अलावा एथलीजर, स्पोर्ट्सवियर, बैंकिंग, बीमा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और कुछ अन्य उपभोक्ता उत्पाद कंपनियों को भी इसके लिए अयोग्य घोषित किया गया था।

जल्द हो सकता है ऐलान

ड्रीम11 का करार समाप्त होने के पीछे सरकार के नए प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ़ ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 को बड़ी वजह माना जा रहा है। इस बिल के आने से ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के विज्ञापन और खेलने पर रोक लगा दी थी।

फिलहाल भारतीय टीम एशिया कप 2025 जो कि दुबई और अबू धाबी में चल रहा है, उसमें टीम बिना किसी जर्सी स्पॉन्सर के खेल रही है। लेकिन अब अपोलो टायर्स के जुड़ने के साथ ही टीम को जल्द ही एक नई जर्सी के साथ मैदान पर देखा जा सकता है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version