Monday, February 16

एशेज के दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को लगातार झटके लगते जा रहे हैं। पहले कप्तान पैट कमिंस शुरुआती दोनों मुकाबलों से बाहर हुए और उसके बाद उनके जोड़ीदार जोश हेज़लवुड ने भी चोट के चलते दोनों मैच मिस कर दिए थे। यही नहीं, अब दूसरे मैच के शुरू होने में दो दिन बाकी हैं और एक और प्लेयर चोट के चलते बाहर हो गया है।

बैक इंजरी के चलते ख्वाजा हुए बाहर

Ashes 2025-26: Usman Khawaja Ruled Out Of Brisbane Test
Ashes 2025-26: Usman Khawaja Ruled Out Of Brisbane Test

दरअसल यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा हैं। ख्वाजा बैक इंजरी के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। पहले मैच में भी वो चोटिल चल रहे थे। उसके बाद भी वो मैच खेल रहे थे। उस्मान का आज फिटनेस टेस्ट था जिसमें वो फेल हो गए हैं और ब्रिस्बेन टेस्ट से रूल आउट हो गए हैं।

बैक इंजरी के चलते पहले मैच में ओपन करने नहीं आए थे ख्वाजा

आपको बता दें कि उस्मान को पहले टेस्ट मैच से पहले ही बैक में तकलीफ थी। पर्थ टेस्ट शुरू होने से पहले वो गोल्फ खेल रहे थे, जिसके चलते ही उन्हें चोट लगी थी। उसी चोट के चलते वो पहली इनिंग में ज्यादातर समय फील्ड पर नहीं थे और उसी की वजह से ऑस्ट्रेलिया का पूरा बैटिंग ऑर्डर बदल गया था, जिसका नतीजा यह था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड से 40 रनों से पीछे हो गई थी।

दूसरे दिन भी मैच के दौरान उनको फील्डिंग करते समय चोट और भी ज्यादा गहरी हो गई थी। ख्वाजा ने स्लिप में ऊपर जाती कैच पकड़ने का प्रयास किया था, लेकिन उछलते समय उनकी चोट और बढ़ गई थी। दूसरी पारी में भी वो ओपन करने नहीं आए थे और उनकी जगह ट्रेविस हेड को भेजा गया था। ऑस्ट्रेलियाई मैनेजमेंट का फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ था और उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़कर टीम को मैच जिता दिया था।

ख्वाजा के बाद कौन करेगा ओपन?

उस्मान ख्वाजा के बाहर होने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के लिए प्लेइंग इलेवन चुनने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ट्रेविस हेड ने पिछले मैच के बाद पोस्ट मैच में कहा था कि वो व्हाइट बॉल के बाद रेड बॉल में भी ओपन करने को तैयार हैं।

लेकिन अब जब ख्वाजा बाहर हो गए हैं, तो मैनेजमेंट उनसे ओपन कराएगी या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा। क्योंकि टीम के पास बैकअप के रूप में जोश इंग्लिश और ब्यू वेब्स्टर मौजूद हैं। वेब्स्टर का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में काफी अच्छा रहा है। इसलिए मैनेजमेंट के सामने काफी बड़ी दुविधा आ गई है।

क्रिकेट  से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version