क्रिकेट इतिहास की सबसे प्रतिस्पर्धी राइवलरी में से एक एशेज की शुरुआत 21 नवंबर से पर्थ में होनी है। इस सीरीज के लिए दोनों टीमें जमकर पसीना बहा रही हैं। लेकिन पहला मैच शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस पहले ही लोअर बैक इंजरी के चलते पहले मैच से बाहर हो गए हैं और अब एक और खिलाड़ी पर्थ में होने वाले मैच में हिस्सा नहीं ले पाएगा। तो चलिए जानते हैं कि कौन है वो खिलाड़ी और क्यों अब वो आगे नहीं खेलेगा?
पर्थ टेस्ट से बाहर हुए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज शॉन एबॉट

आपको बता दें कि यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज शॉन एबॉट हैं। एबॉट को शेफील्ड शील्ड ट्रॉफी में मैच खेलते हुए चोट लगी है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के लगभग सभी खिलाड़ी एशेज की तैयारी के लिए फोर-डे मैच खेल रहे थे और उनमें शॉन भी शामिल थे। पहली पारी में उन्होंने ठीक प्रदर्शन किया लेकिन अगली पारी में उनकी गेंदबाजी के आगे कोई टिकता हुआ नहीं दिख रहा था।
शॉन ने उस पारी में 4 विकेट लिए लेकिन हैमस्ट्रिंग की इंजरी के चलते उन्हें फील्ड छोड़कर जाना पड़ा। उसके बाद तुरंत उनके स्कैन भी कराए गए लेकिन उन्हें पहले मैच के लिए अनफिट घोषित कर दिया गया है। अब वो पहले मैच में हिस्सा लेते हुए नहीं दिखेंगे।
पर्थ टेस्ट खेलने के लिए फिट हैं हेज़लवुड
यही नहीं, उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड के भी स्कैन हुए थे लेकिन उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और वो पहले मैच में खेलते हुए दिखेंगे। आपको बता दें कि न्यू साउथ वेल्स के लिए दोनों खिलाड़ियों ने आखिरी पारी में बल्लेबाजी भी नहीं की थी और एब्सेंट हर्ट रहे थे, जिससे उनकी टीम को 300 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
स्टीव स्मिथ ने एशेज से पहले फॉर्म में आकर इंग्लैंड को दी चेतावनी
ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही पैट कमिंस के बाहर होने से काफी परेशानी में है और अब शॉन एबॉट की चोट ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालांकि उनका प्लेइंग इलेवन में खेलना मुश्किल था। ऑस्ट्रेलिया के लिए राहत की खबर यह है कि हेज़लवुड पूरी तरह से फिट हैं और पहले मैच में खेलने के लिए उपलब्ध हैं।
हेज़लवुड के लिए शेफील्ड शील्ड में यह मैच बहुत अच्छा नहीं रहा। उन्होंने गेंदबाजी तो जबरदस्त की लेकिन वो ज्यादा विकेट लेने में सफल नहीं हुए। स्टीव स्मिथ ने एशेज से पहले ही सिडनी की मुश्किल पिच पर दोनों पारियों में अर्धशतक लगाकर फॉर्म में आने के संकेत दे दिए हैं।

