Wednesday, June 10

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट की सबसे पुरानी राइवलरी एशेज दशकों से खेली जा रही है। यह इस खेल की सबसे पुरानी सीरीज है। दोनों टीमें इसे जीतने के लिए अपनी पूरी जान लगा देती हैं। एक बार फिर से एशेज का आयोजन हो रहा है। इस बार यह ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही है।

एशेज की शुरुआत 21 नवंबर से पर्थ में हो रही है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमों के बीच यह सीरीज काफी कॉम्पिटिटिव रहती है। तो चलिए जानते हैं कि अब तक यह सीरीज कितनी बार खेली गई है और किस टीम ने कितनी बार जीत दर्ज की है।

पर्थ टेस्ट से बाहर हुए कमिंस और हेज़लवुड

Ashes Winner List 1882 To 2025
Ashes Winner List 1882 To 2025

एशेज 2025 में ऑस्ट्रेलियाई टीम को शुरुआती मैच में झटका लग गया है, क्योंकि कप्तान पैट कमिंस और जोश हेज़लवुड चोट के चलते पहले मैच से बाहर हो गए हैं। हालाँकि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के पास काफी टैलेंट है और उन्हें ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी, और वो इस सीरीज में आसानी से जीत सकती है। ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर सकती है।

इंग्लैंड की टीम की कमान जब से बेन स्टोक्स ने संभाली है, तब से वह सिर्फ एशेज की तैयारी में ही लगी है। उनका सपना एशेज जीतने का है। इंग्लिश टीम ने काफी अच्छी क्रिकेट खेली है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर उनकी पेस तिकड़ी और नाथन ल्योन से पार पाना बहुत मुश्किल होने वाला है। इसलिए वे सिर्फ एक ही मैच जीत सकती हैं।

34 बार ऑस्ट्रेलिया जीत चुकी है सीरीज

एशेज की शुरुआत 1882–83 में ऑस्ट्रेलिया में हुई थी। उसके बाद से हर दूसरे साल यह सीरीज खेली जाती है, जिसके लिए दोनों टीमें काफी जद्दोजहद करती नजर आती हैं। तब से लेकर अब तक यह सीरीज 73 बार खेली जा चुकी है, जिसमें से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 34 बार इसे जीता है, जबकि 32 बार हार का सामना करना पड़ा है और 7 बार सीरीज ड्रॉ रही है।

32 बार इंग्लैंड ने किया है अपने नाम

इंग्लैंड ने अब तक खेली 73 सीरीज में 32 बार एशेज अपने नाम किया है और 34 बार हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 7 बार सीरीज ड्रॉ हुई है। इंग्लिश टीम ने साल 2010 से इस मैच तक एक भी मैच नहीं जीता है।

1882 से लेकर अब तक के एशेज विनर

S Year Host Country Total Matches AUS ENG Draw Series Winner
1 1882–83 Australia 3 1 2 0 England
2 1884 England 3 0 1 2 England
3 1884–85 Australia 5 2 3 0 England
4 1886 England 3 0 3 0 England
5 1886–87 Australia 2 0 2 0 England
6 1887–88 Australia 1 0 1 0 England
7 1888 England 3 1 2 0 England
8 1890 England 2 (3) 0 2 0 England
9 1891–92 Australia 3 2 1 0 Australia
10 1893 England 3 0 1 2 England
11 1894–95 Australia 5 2 3 0 England
12 1896 England 3 1 2 0 England
13 1897–98 Australia 5 4 1 0 Australia
14 1899 England 5 1 0 4 Australia
15 1901–02 Australia 5 4 1 0 Australia
16 1902 England 5 2 1 2 Australia
17 1903–04 Australia 5 2 3 0 England
18 1905 England 5 0 2 3 England
19 1907–08 Australia 5 4 1 0 Australia
20 1909 England 5 2 1 2 Australia
21 1911–12 Australia 5 1 4 0 England
22 1912 England 3 0 1 2 England
23 1920–21 Australia 5 5 0 0 Australia
24 1921 England 5 3 0 2 Australia
25 1924–25 Australia 5 4 1 0 Australia
26 1926 England 5 0 1 4 England
27 1928–29 Australia 5 1 4 0 England
28 1930 England 5 2 1 2 Australia
29 1932–33 Australia 5 1 4 0 England
30 1934 England 5 2 1 2 Australia
31 1936–37 Australia 5 3 2 0 Australia
32 1938 England 4 (5) 1 1 2 Draw (AUS retains)
33 1946–47 Australia 5 3 0 2 Australia
34 1948 England 5 4 0 1 Australia
35 1950–51 Australia 5 4 1 0 Australia
36 1953 England 5 0 1 4 England
37 1954–55 Australia 5 1 3 1 England
38 1956 England 5 1 2 2 England
39 1958–59 Australia 5 4 0 1 Australia
40 1961 England 5 2 1 2 Australia
41 1962–63 Australia 5 1 1 3 Draw (AUS retains)
42 1964 England 5 1 0 4 Australia
43 1965–66 Australia 5 1 1 3 Draw (AUS retains)
44 1968 England 5 1 1 3 Draw (AUS retains)
45 1970–71 Australia 6 (7) 0 2 4 England
46 1972 England 5 2 2 1 Draw (ENG retains)
47 1974–75 Australia 6 4 1 1 Australia
48 1975 England 4 1 0 3 Australia
49 1977 England 5 0 3 2 England
50 1978–79 Australia 6 1 5 0 England
51 1981 England 6 1 3 2 England
52 1982–83 Australia 5 2 1 2 Australia
53 1985 England 6 1 3 2 England
54 1986–87 Australia 5 1 2 2 England
55 1989 England 6 4 0 2 Australia
56 1990–91 Australia 5 3 0 2 Australia
57 1993 England 6 4 1 1 Australia
58 1994–95 Australia 5 3 1 1 Australia
59 1997 England 6 3 2 1 Australia
60 1998–99 Australia 5 3 1 1 Australia
61 2001 England 5 4 1 0 Australia
62 2002–03 Australia 5 4 1 0 Australia
63 2005 England 5 1 2 2 England
64 2006–07 Australia 5 5 0 0 Australia
65 2009 England 5 1 2 2 England
66 2010–11 Australia 5 1 3 1 England
67 2013 England 5 0 3 2 England
68 2013–14 Australia 5 5 0 0 Australia
69 2015 England 5 2 3 0 England
70 2017–18 Australia 5 4 0 1 Australia
71 2019 England 5 2 2 1 Draw (AUS retains)
72 2021–22 Australia 5 4 0 1 Australia
73 2023 England 5 2 2 1 Draw (AUS retains)
74 2025–26 Australia Ongoing

IPL 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version