IPL 2026 के मेगा ऑक्शन में अशोक शर्मा को गुजरात टाइटंस ने 90 लाख रुपये में खरीदा, जो उनके IPL करियर की अब तक की सबसे बड़ी बोली रही।

अशोक शर्मा (Ashok Sharma) भारतीय घरेलू क्रिकेट के उभरते हुए तेज गेंदबाजों में शामिल हैं। वह दाएं हाथ के मीडियम फास्ट गेंदबाज हैं और राजस्थान के लिए खेलते हैं। सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपनी गति, सटीक लाइन लेंथ और लगातार विकेट लेने की क्षमता के कारण उन्होंने खास पहचान बनाई है।

Syed Mushtaq Ali Trophy में एक ही सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाने के बाद अशोक शर्मा घरेलू क्रिकेट में चर्चा का बड़ा नाम बने। उनके प्रदर्शन ने उन्हें IPL फ्रेंचाइजियों की नजरों में भी ला दिया, जिसके बाद IPL 2026 ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information)

  • पूरा नाम: अशोक शर्मा
  • जन्म: 17 जून 2002
  • उम्र: 23 वर्ष
  • बैटिंग स्टाइल: राइट हैंड बैट
  • बॉलिंग स्टाइल: राइट आर्म मीडियम
  • भूमिका: गेंदबाज
  • घरेलू टीम: राजस्थान
  • आईपीएल टीम: गुजरात टाइटंस (IPL 2026)

अशोक शर्मा का शुरुआती जीवन

अशोक शर्मा का जन्म राजस्थान के एक साधारण किसान परिवार में हुआ। आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के कारण उनके लिए क्रिकेट खेलना आसान नहीं था। शुरुआती दिनों में वह राजस्थान अंडर-19 स्तर से आगे चयनित नहीं हो पाए, जिसके चलते 2021 में उन्होंने क्रिकेट छोड़ने का मन भी बना लिया था।

परिवार के व्यवसाय और पढ़ाई की ओर बढ़ते समय उनकी जिंदगी में बड़ा मोड़ Red Bull Speedster टैलेंट हंट के जरिए आया। इस कार्यक्रम में उनके प्रदर्शन ने उनके आत्मविश्वास को दोबारा मजबूत किया और यहीं से उनका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ा।

अशोक शर्मा ने जयपुर स्थित अरावली क्रिकेट क्लब में ट्रेनिंग लिया। उनके पहले कोच विवेक यादव थे, जिनका निधन कोविड-19 महामारी के दौरान हुआ। IPL से मिली कमाई से अशोक ने अपने गांव रामापुर में एक क्रिकेट एकेडमी में आर्थिक सहयोग किया, जहां उनके भाई युवा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देते हैं।

युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने ESPNCricinfo को दिए गए एक इंटरव्यू में बताया था कि वह दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन को अपना आदर्श मानते हैं। उनका लक्ष्य भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलना है।

अशोक शर्मा का घरेलू क्रिकेट करियर

Red Bull Speedster के बाद अशोक शर्मा राजस्थान क्रिकेट के सिस्टम से जुड़े। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अक्टूबर 2025 में पदार्पण किया। हालांकि, रणजी ट्रॉफी में उनके आंकड़े औसत रहे, लेकिन टी20 क्रिकेट में उन्होंने खुद को पूरी तरह साबित किया।

अपना पहला सीजन खेल रहे Syed Mushtaq Ali Trophy 2025-26 में अशोक शर्मा राजस्थान टीम के प्रमुख गेंदबाज रहे और टीम की लगातार जीतों में अहम भूमिका निभाई। मुंबई के खिलाफ सुपर लीग ग्रुप A मैच में अथर्व अंकोलेकर का विकेट लेने के साथ ही अशोक ने इस टूर्नामेंट में 22 विकेट पूरे किए। इसी के साथ उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में बड़ौदा के लुकमान मेरिवाला द्वारा 2013-14 में बनाए गए 21 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

अशोक शर्मा का इंडियन प्रीमियर लीग करियर

अशोक शर्मा ने IPL में अपनी यात्रा राजस्थान रॉयल्स के नेट गेंदबाज के रूप में शुरू की थी। 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 55 लाख रुपये में खरीदा, लेकिन उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया, जहां वह एक बार फिर पूरे सीजन बेंच पर रहे।

लेकिन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन के बाद IPL 2026 के मेगा ऑक्शन में अशोक शर्मा को गुजरात टाइटंस ने 90 लाख रुपये में खरीदा, जो उनके IPL करियर की अब तक की सबसे बड़ी बोली रही। इस मिनी ऑक्शन में उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था।

अशोक शर्मा के गेंदबाजी आंकड़े (Ashok Sharma Bowling Stats)

फर्स्ट क्लास (FC)

  • मैच: 4
  • गेंदें: 624
  • रन: 416
  • विकेट: 14
  • औसत: 29.71
  • इकॉनमी: 4.00
  • सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: 3/69
  • बेस्ट मैच फिगर्स: 5/122

T20

  • मैच: 10
  • गेंदें: 223
  • रन: 344
  • विकेट: 22
  • औसत: 15.63
  • इकॉनमी: 9.25
  • सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: 4/16
  • चार विकेट हॉल: 2
  • पांच विकेट हॉल: 0

अशोक शर्मा की करियर टाइमलाइन (Career Timeline)

  • फर्स्ट क्लास डेब्यू: राजस्थान बनाम जम्मू-कश्मीर, श्रीनगर, 25-27 अक्टूबर 2025
  • लिस्ट A डेब्यू: अभी नहीं हुआ
  • T20 डेब्यू: तमिलनाडु बनाम राजस्थान, अहमदाबाद, 26 नवंबर 2025

IPL 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version