Thursday, March 19

एशिया कप का 17वां संस्करण 9 सितंबर से यूएई में शुरू हो गया है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच हांगकांग और अफगानिस्तान के बीच खेला गया है। जबकि इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट पहली बार साल 1984 में खेला गया था। इस टूर्नामेंट में भारत ने 8 बार ख़िताब जीता है। आइए एशिया कप के इतिहास में प्लेयर ऑफ द सीरीज का ख़िताब जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम जानते हैं।

एशिया कप कब और कहाँ खेला जाएगा

ACC के गठन के एक साल बाद 1984 में एशिया कप का पहला सीजन खेला गया था। जहां भारतीय टीम पहली बार खिताब उठाने में कामयाब हुई थी। एशिया कप 2025 के सभी मुकाबले 9 से 28 सितम्बर के बीच खेले जाएंगे। इस बार एशिया कप के मुकाबले दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम और शेख जायद स्टेडियम में खेले जा रहे हैं।

एशिया कप इतिहास में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड प्राप्त करने वाले खिलाड़ी

टूर्नामेंट के दौरान जिस खिलाड़ी का प्रदर्शन उच्च दर्जे का होता है, उसे ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड दिया जाता है। इसमें टूर्नामेंट के 16 सीजन में किन खिलाड़ियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड मिला था।

उन खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने एशिया कप में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवार्ड अपने नाम किया

वर्ष प्रारूप खिलाड़ी (टीम) प्रदर्शन विवरण
1984 वनडे सुरिंदर खन्ना (भारत) 107 रन
1986 वनडे अर्जुन रणतुंगा (श्रीलंका) 105 रन और 4 विकेट
1988 वनडे नवजोत सिद्धू (भारत) 179 रन
1990/1991 वनडे  कोई अवार्ड नहीं
1995 वनडे नवजोत सिद्धू (भारत) 197 रन
1997 वनडे अर्जुन रणतुंगा (श्रीलंका) 272 रन
2000 वनडे मोहम्मद यूसुफ (पाकिस्तान) 295 रन
2004 वनडे सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) 293 रन और 4 विकेट
2008 वनडे अजंता मेंडिस (श्रीलंका) 17 विकेट
2010 वनडे शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) 265 रन और 3 विकेट
2012 वनडे शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) 237 रन और 6 विकेट
2014 वनडे लाहिरु थिरिमाने (श्रीलंका) 279 रन
2016 टी20 सब्बीर रहमान (बांग्लादेश) 176 रन
2018 वनडे शिखर धवन (भारत) 342 रन
2022 टी20 वानिन्दु हसरंगा (श्रीलंका) 66 रन और 9 विकेट
2023 वनडे कुलदीप यादव (भारत) 9 विकेट

एशिया कप इतिहास में सबसे अधिक ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड प्राप्त करने वाली टीम श्रीलंका है। इस टीम के खिलाड़ियों ने छह बार इस अवॉर्ड को अपने नाम किया है। वहीं भारतीय खिलाड़ियों ने 5 बार ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड अपने नाम किया है। बांग्लादेश और पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों के खाते में दो-दो बार यह अवॉर्ड गया है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version