Gurnoor Brar: अगले महीने जून में भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के अलावा 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। वहीं अब इन दोनों सीरीज के लिए बीसीसीआई ने बीते दिन मंगलवार 19 मई को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है।
इस बार दोनों सीरीज के ड में कुछ नए चेहरों को मौका मिला है। लेकिन इस बीच एक खिलाड़ी ने दोनों स्क्वाड में अपनी जगह बनाकर सभी को हैरान कर दिया है। जी हाँ इस समय हम बात कर रहे हैं गुरनूर बराड़ की, जिनको अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे और टेस्ट के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह दी गई है।
दोनों सीरीज के लिए गुरनूर बराड़ टीम इंडिया में शामिल :-
आईपीएल 2026 सीजन के ठीक समाप्त होने के बाद अगले महीने जून में भारतीय टीम को अपने घर पर अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। वहीं इन दोनों सीरीज के लिए शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है।

जबकि टेस्ट में उपकप्तानी की जिम्मेदारी केएल राहुल और वनडे में श्रेयस अय्यर संभालते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड दौरे की वजह से दोनों सीरीज से आराम दिया गया है। इसके चलते हुए उनके वर्कलोड को मैनेज किया जा सके। तभी तो ऐसे में कुछ नए चेहरों को मौका मिला है।
जानिए कौन हैं गुरनूर बराड़ :-
पंजाब के खिलाड़ी गुरनूर बराड़ को इस बार टेस्ट और वनडे दोनों स्क्वाड में जगह मिली है। इसके बाद सभी भारतीय फैंस के मन में यही सवाल आ रहा है कि आखिर गुरनूर बराड़ कौन हैं। जिनको इस बार दोनों टीम में जगह मिली है।

तो इस बीच हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि गुरनूर बराड़ पंजाब के रहने वाले हैं और वहां से अपना घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। इसके अलावा वह 145 किमी/घंटे की रफ्तार से पिच से खतरनाक बाउंस कराने में माहिर हैं। इसके अलावा इस बार घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के चलते हुए उनको इंडिया-ए में मौका मिला था।
IPL में केवल एक मैच खेले हैं गुरनूर बराड़ :-
आईपीएल 2026 के सीजन में गुरनूर बराड़ अभी शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा है। लेकिन इस मौजूदा सीजन में उनको एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। जबकि इससे पहले वह पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा थे।

तब उन्होंने पंजाब किंग्स की ओर से ही साल 2023 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। लेकिन इसके बाद साल 2024 में उनको गुजरात टाइटंस की टीम ने चोटिल सुशांत मिश्रा के रिप्लेसमेंट के रूप में 50 लाख रुपये में खरीदा था। इसके बाद फिर आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन में गुजरात की टीम ने उनको 1.30 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में फिर से अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।
ऐसा रहा है गुरनूर बराड़ का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन :-
पंजाब के खिलाड़ी गुरनूर बराड़ की इस समय घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 18 फर्स्ट क्लास, 9 लिस्ट ए तो 9 ही टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल 52 विकेट लिए हैं। जबकि लिस्ट ए में उनके नाम 12 विकेट दर्ज है। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में उन्होंने अभी तक कुल 10 विकेट लिए हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड:-
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर).
अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड:-
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे.
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







