FIFA World Cup 2026: ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर की ढाई साल बाद नेशनल टीम में वापसी हुई है। क्यूंकि ब्राजील टीम के कोच कार्लो एंसेलोटी ने उन्हें फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम में चुन लिया है। इसके अलावा इस बार फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील की टीम अपना पहला मुकाबला 13 जून को मोरक्को के खिलाफ खेलने वाला है।

ब्राजील टीम में नेमार जूनियर की हुई वापसी :-

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए ब्राजील टीम का ऐलान हो गया है। वहीं इस बार टीम में नेमार जूनियर की भी वापसी हो गई है। इसके अलावा लगभग ढाई साल बाद नेमार की टीम में वापसी हुई है।

Neymar
image source via getty images

इस बीच ब्राजील के मैनेजर कार्लो एंसेलोटी ने टीम का ऐलान करते हुए सबसे आखिर में नेमार के नाम की घोषणा की थी। इसके साथ ही अब ब्राजील मीडिया में पिछले कुछ समय से चल रही उनके चयन की चर्चा भी अब समाप्त हो गई है।

नेमार को लेकर बोले एंसेलोटी :-

ब्राजील के मैनेजर कार्लो एंसेलोटी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि, “इस बार हमने नेमार को केवल बैकअप के तौर पर नहीं चुना है। वह अपनी खूबियों से ब्राजील टीम में नई जान डाल सकते हैं।

Neymar
image source via getty images

इसके अलावा चाहे वह एक मिनट खेलें या 90 मिनट, हमारे लिए मैदान पर बिताए गए समय की गुणवत्ता महत्वपूर्ण होगी। इसके अलावा वह मैदान पर तभी खेलेंगे जब वह इसके हकदार होंगे। लेकिन इसका फैसला ट्रेनिंग के आधार पर किया जाएगा। क्यूंकि इस बार हमारी टीम की उम्मीदें सिर्फ एक खिलाड़ी पर नहीं टिकी होनी चाहिए।

नेमार ने साल 2023 में खेला था आखिरी मैच :-

इसके अलावा नेमार जूनियर ब्राजील के लिए अब तक 128 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। इस बीच वह अभी तक कुल 79 गोल कर चुके हैं। इसके अलावा अभी तक ब्राजील की ओर से सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड भी उनके नाम पर ही दर्ज है। जबकि उन्होंने अपना काहिरी मैच साल 2023 में उरुग्वे के खिलाफ वर्ल्ड कप क्वालिफायर में खेला था। तब इस मैच में उनके एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट में चोट लग गई थी।

Neymar
image source via getty images

इसके बाद से ही बार्सिलोना और पेरिस सेंट-जर्मेन के पूर्व फॉरवर्ड लगातार अपनी चोटों से जूझते रहे हैं। जबकि पिछले साल जनवरी में अपने बचपन के क्लब सैंटोस में लौटने के बाद नेमार ने सभी प्रतियोगिताओं में 38 मैचों में 17 गोल किए हैं। इसके बाद अब एंसेलोटी ने कहा है कि, “इस बीच हमने पूरे साल नेमार का मूल्यांकन किया है। वहीं इस समय वह टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं और इस वर्ल्ड कप में हमारे लिए काफी अहम साबित हो सकते हैं। क्यूंकि इस बार उनकी जिम्मेदारी बाकी 25 खिलाड़ियों जैसी ही होगी।”

13 जून को मोरक्को से पहला मुकाबला खेलगा ब्राजील :-

Brazil Football Team
Brazil Football Team

इस बार ब्राजील की फुटबॉल टीम वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 13 जून को न्यू जर्सी में मोरक्को के खिलाफ खेल कर करने वाली हैं। इसके बाद ग्रुप-सी में ब्राजील टीम का सामना हैती और स्कॉटलैंड से होने वाला है। जबकि इस बार फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत आगामी 11 जून से हो जाएगी।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए ब्राजील का स्क्वाड इस प्रकार है :-

गोलकीपर: एलिसन (लिवरपूल), एडरसन (फेनरबाचे), वेवर्टन (ग्रेमियो).

डिफेंडर: एलेक्स सैंड्रो, डैनिलो, लियो परेरा (फ्लेमेंगो), ब्रेमर (जुवेंटस), इबानेज (अल-अहली), वेस्ली (रोमा), मार्क्विनहोस (पेरिस सेंट-जर्मेन), गेब्रियल मैगलहेस (आर्सेनल), डगलस सैंटोस (जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग).

मिडफील्डर: ब्रूनो गुइमारेस (न्यूकैसल), केसेमिरो (मैनचेस्टर यूनाइटेड), डैनिलो सैंटोस (बोटाफोगो), फैबिन्हो (अल-इत्तिहाद), लुकास पैक्वेटा (फ्लेमेंगो).

फॉरवर्ड: एंड्रिक (ल्योन), गेब्रियल मार्टिनेली (आर्सेनल), इगोर थियागो (ब्रेंटफोर्ड), मैथियस कुन्हा (मैनचेस्टर यूनाइटेड), राफिन्हा (बार्सिलोना), विनीसियस जूनियर (रियल मैड्रिड), लुइज हेनरिक (जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग), नेमार (सैंटोस), रेयान (बोर्नमाउथ).

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version