Carlos Alcaraz: दो बार के विंबलडन चैंपियन स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने बीते दिन घोषणा करते हुए बताया कि कलाई की चोट के कारण वह अगले महीने होने वाले विंबलडन टूर्नामेंट में नहीं खेलने वाले हैं। इसके चलते हुए अब उन्होंने फ्रेंच ओपन के बाद विंबलडन से भी नाम वापस लेने की घोषणा कर दी है। क्यूंकि इस बीच उन्होंने बताया है कि वह अभी चोट से उबर रहे हैं और खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं।

विंबलडन से भी हटे कार्लोस अल्कारेज :-

स्पेन के स्टार पुरुष टेनिस खिलाड़ी और दो बार के विंबलडन चैंपियन कार्लोस अल्कारेज ने बीते दिन मंगलवार को घोषणा करते हुए बताया है कि अपनी कलाई की चोट के कारण वह अगले महीने होने वाले विंबलडन टूर्नामेंट से भी हट गए हैं।

Carlos Alcaraz
Carlos Alcaraz

क्यूंकि पिछले महीने बार्सिलोना ओपन के दौरान उनकी दाहिनी कलाई में चोट लग गई थी। इसके चलते हुए अब वह इस सप्ताहांत से शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन से भी पहले ही नाम वापस ले चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने पिछले दो वर्षों में यह क्ले-कोर्ट टूर्नामेंट जीता था।

दो बार जीता है विंबलडन का खिताब :-

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि, “इस समय मेरी रिकवरी अच्छी चल रही है और मैं काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। लेकिन दुर्भाग्य से मैं अभी भी पूरी तरह से खेलने के लिए तैयार नहीं हूं।” इसके अलावा उन्होंने साल की शुरुआत ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर की थी और टेनिस में चारों प्रमुख खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष खिलाड़ी भी बने थे।

Carlos Alcaraz
Carlos Alcaraz

इसके अलावा कार्लोस अल्कारेज ने साल 2023 और 2024 में लगातार दो बार ग्रास-कोर्ट ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था। इस दौरान उन्होंने दोनों फाइनल में सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हराया था। इसके अलावा पिछले साल उनको इस टूर्नामेंट के फाइनल में जैनिक सिनर से हार का सामना करना पड़ा था।

Carlos Alcaraz
Carlos Alcaraz

इसके अलावा अब स्पेन के इस खिलाड़ी ने विंबलडन और लंदन के क्वींस क्लब में होने वाले वार्मअप टूर्नामेंट में हिस्सा न ले पाने पर कहा है कि, “ये दोनों टूर्नामेंट मेरे लिए बेहद खास हैं और मुझे इनकी कमी बहुत खलेगी।”

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version