Wednesday, June 17

मिचेल मार्श लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से लगातार दो सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है।

लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में एलएसजी के ओपनर मिचेल मार्श ने इतिहास रच दिया है। वो ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि क्या है वो रिकॉर्ड?

मिचेल मार्श ने आईपीएल 2026 में भी पूरे किए 500 रन

मिचेल मार्श आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाइंट्स की तरफ से 500 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की है। टीम भले ही खराब खेल रही हो लेकिन वो इस सीजन भी कंसिस्टेंट रहे हैं। राजस्थान के खिलाफ पचासा लगाने के बाद उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।

मिचेल मार्श लखनऊ सुपर जाइंट्स की तरफ से दो सीजन 500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

मिचेल मार्श आईपीएल में लगातार दो सीजन 500 से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की विशेष सूची में शामिल हो गए हैं। यहीं नहीं वो लखनऊ सुपर जाइंट्स की तरफ से लगातार दो सीजन 500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनसे पहले अब तक इस टीम में कई दिग्गज खेले लेकिन कोई भी यह कारनामा करने में सफल नहीं रहा है।

आईपीएल 2026 में मार्श के नाम 13 मैचों में 46 की एवरेज और 163 के स्ट्राइक रेट से 562 रन हो गए हैं। जबकि पिछल सीजन उन्होंने 13 मुकाबलों में 48 की औसत और 164 के स्ट्राइक रेट से 627 रन बनाए थे।

रॉयल के खिलाफ खेली जबरदस्त पारी

रॉयल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए मिचेल मार्श ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी। पिछले मैच में चेन्नई के खिलाफ लखनऊ की मुश्किल पिच पर 90 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को मैच जिताया था। इस बार भी वो उसी मूड में आए थे।

पहली गेंद से ही उन्होंने अटैक करना शुरू किया और देखते ही देखते इस सीजन का एक और अर्धशतक पूरा कर लिया। उसके बाद भी उन्होंने रुकने का नाम नहीं लिया और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 96 रन बनाए।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version