लखनऊ सुपर जाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए।

राजस्थान रॉयल्स के नियमित कप्तान रियान पराग इस मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण बाहर थे। जिसकी वजह से एक बार फिर यशस्वी जायसवाल को कप्तानी करने का मौका मिला। उन्होंने एक बार अहम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का करने का फैसला किया। उनका मानना था कि ड्यू की वजह से बाद में बल्लेबाजी आसान हो जाएगी।

मार्श और इंग्लिस ने फिर दी तूफानी शुरुआत

लखनऊ सुपर जाइंट्स की ताकत उनकी ओपनिंग जोड़ी है और एक बार फिर उन्होंने आते ही रंग जमाना शुरू कर दिया। पहले ही ओवर से मार्श और इंग्लिस ने राजस्थान के गेंदबाजों पर अटैक करना चालू कर दिया। इस बीच दूसरे ओवर में जॉस का कैच भी आया था लेकिन वो आरआर के फील्डरों ने छोड़ दिया और उसके बाद क्या था, उन्होंने उस मौके का पूरा फायदा उठाया।

मार्श और इंग्लिस ने जड़े अर्द्धशतक

जोफरा से लेकर संदीप शर्मा और उनके सामने जो भी आया जॉस ने सिर्फ अटैक ही किया और उसमें वो सफल भी हुए। इंग्लिश ने मात्र 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। चौथे मैच में ही उन्होंने दो पचासे लगा दिए है। पावरप्ले में लखनऊ ने बिना विकेट खोए 83 रन जड़ दिए। हालांकि वो 29 गेंदों में 60 रन बनकर यह राज की बॉल पर बोल्ड हो गए।

जब तक इंग्लिस क्रीज़ पर थे तब तक मिचेल मार्श थोड़ा आराम से खेल रहे थे लेकिन उसके बाद जैसे ही वो आउट हुए उन्होंने अपने तेवर बदले और राजस्थान के गेंदबाजों को रिमांड में लेना शुरू किया।मार्श ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगा दिया। पूरन को इस मैच में स्टार्ट मिली लेकिन वो उसको बड़ी पारी में नहीं तब्दील कर पाए।

ऋषभ ने दिया मार्श का बखूभी साथ

पूरन के आउट होने के बाद कप्तान ऋषभ पंत क्रीज़ पर आए। उन्होंने शुरू में सेट होने में समय लिया। क्योंकि यह पिच इतनी अच्छी नहीं थी कि आते ही बड़े शॉट्स लगाए जा सकें। एक बार जब गेंद पुरानी हुई तो मार्श जो कि अपनी इच्छा से जब छह रहे थे तब छक्के मार रहे थे वो भी संघर्ष करने लगे।

ऋषभ एक बार जब सेट हुए तो उन्होंने बड़े शॉट भी लगाए। उन्होंने अपनी पावर और तेज बैट स्विंग का सही इस्तेमाल किया और आसानी से छक्के लगाए। आखिरी ओवर में जोफरा की बाउंसर पर मार्श बीट हो गए जिस पर ऋषभ रन लेना चाहते थे लेकिन उन्होंने मन कर दिया जिसके चक्कर में वो रन आउट हो गए। पंत ने 23 गेंदों में 35 रन बनाए।

जोफरा के आखिरी ओवर में राजस्थान ने की वापसी, चेस फिर भी होगा मुश्किल

आखिरी ओवर में जोफरा ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने सिर्फ 5 रन दिए। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन बनाए। राजस्थान की तरफ से यश राज सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने अपने स्पेल में 35 रन देकर 2 विकेट लिए।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version