आज के RR vs LSG मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।

IPL 2026 के 64वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स आमने-सामने हैं। टॉस के बाद RR vs LSG Playing XI को लेकर बने सभी सवाल अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं, क्योंकि राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 3 और लखनऊ सुपर जाइंट्स ने दो  बदलाव के साथ उतरी है।

सवाई मानसिंह स्टेडियम में कैसी रहेगी पिच

अगर पिच की बात करें तो सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां लगातार हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं और 200 से ज्यादा का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जा रहा। इस मैच में एक बार फिर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

इसे देखते हुए यह साफ है कि इस मुकाबले में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। पॉवरप्ले में तेज शुरुआत मैच का रुख तय कर सकती है, इसीलिए दोनों टीमों के ओपनर्स पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।

RR VS LSG Playing XI: राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग XI

यशस्वी जयसवाल (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा।

इंपैक्ट सब: वैभव सूर्यवंशी, युद्धवीर सिंह, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, रियान पराग

राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो इस मैच में 3 बदलाव किए हैं। कप्तान रियान पराग हैमस्ट्रिंग चोट की वजह से यह मैच नहीं खेल रहे है ऐसे में उनकी जगह यशस्वी जायसवाल कप्तानी कर रहे हैं। उनके साथ साथ संदीप शर्मा, लुहान डी प्रिटोरियस और सुशांत मिश्रा को जगह दी गई है।

RR VS LSG Playing XI: लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग XI

मिशेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव।

इंपैक्ट प्लेयर: मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, हिम्मत सिंह, अर्शिन कुलकर्णी।

लखनऊ की बात करें तो इस मैच में उन्होंने 2 बदलाव किए हैं। एडेन मार्करम वापस अफ्रीका लौट गए है इसलिए टीम में आयुष बड़ौनी, और शमी की जगह मोहसिन खान को मौका दिया है।

RR VS LSG: मैच के प्रमुख खिलाड़ी

अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो राजस्थान रॉयल्स की तरफ से वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं LSG के लिए मिचेल मार्श और जोस इंग्लिस शानदार फॉर्म में हैं और एक बार फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।

अंत में, सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में  RR VS LSG Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version