Wednesday, June 17

एश‍िया कप 2025 का पहला मैच 9 को स‍ितंबर खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 28 स‍ितंबर को होगा। एश‍िया कप के सभी मुकाबले दुबई और अबू धाबी में खेले जाने हैं। इस बार एशिया कप मैच टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। वही इस टूर्नामेंट के जिन वेन्यू को चुना गया है, उन जगह पर कैसा हैं टीम इंडिया का परफॉरमेंस और इसके साथ कौन सी टीम के कितने प्रतिशत हैं जीत के आंकड़े।

एशिया कप 2025 कब और कहां खेला जा रहा है

इस बार एशिया कप के सभी मैच दुबई और अबू धाबी के मैदान पर खेला जाना हैं।इस बार यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा हैं इसके पहले इस प्रारूप में 2016 और 2022 में खेला गया था। इस बार एशिया कप का आगाज़ 9 सितम्बर से किया जाना है और फाइनल मैच 28 सितम्बर को खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितम्बर को मैच खेला जाएगा।

इस बार एशिया कप में भाग में लेनी वाली टीमों के नाम

  1. भारत
  2. अफगान‍िस्तान
  3. पाक‍िस्तान
  4. श्रीलंका
  5. बांग्लादेश
  6. ओमान
  7. हॉन्गकॉन्ग
  8. यूएई

एशिया कप 2025 में दो वेन्यू में कैसे है टीम्स के टी20 इंटरनेशनल के परफॉरमेंस

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में सबसे टॉप में अफगानिस्तान 64% और श्रीलंका 62% प्रतिशत का जीत है भारत और पाकिस्तान का टी20 मैचों में जीत प्रत‍िशत क्रमश: 55% और 53% है।

अफगानिस्तान 2010- 2022

मैच: 11, जीते: 7, हारे: 4

जीत प्रतिशत: 64%

श्रीलंका (2013-2022)

मैच: 8 जीते: 5

हारे: 3

जीत प्रतिशत: 62%

भारत (2021-2022)

मैच: 9

जीते: 5

हारे: 4

जीत प्रतिशत: 55%

पाकिस्तान (2009-2022)

मैच: 32, जीते: 17,

हारे: 14

टाई: 1 (1 बार सुपर ओवर जीता)

जीत प्रतिशत: 53%

यूएई और ओमान और हॉन्ग कॉन्ग का रिकॉर्ड एशिया कप बहुत खास नहीं है।

अबू धाबी के ग्राउंड पर क्या है भाग लेनी वाली सभी टीमों की जीत प्रतिशत

भारत

मैच: 1

जीत: 1

हार: 0

जीत प्रतिशत: 100 %

पाकिस्तान

मैच: 10

जीत: 7

हार: 3

जीत प्रतिशत: 70 %

अफगानिस्तान

मैच: 16

जीत: 11

हार: 5

जीत प्रतिशत: लगभग 69 %

यूएई

मैच: 14

जीत: 9

हार: 5

जीत प्रतिशत: लगभग 65 %

श्रीलंका

मैच: 6

जीत: 3

हार: 3

जीत प्रतिशत: 50 %

ओमान

मैच: 12

जीत: 6

हार: 6

जीत प्रतिशत: 50%

हॉन्गकॉन्ग

मैच: 10

जीत: 3

हार: 7

जीत प्रतिशत: 30%

इस बार एशिया कप में टीम्स को दो ग्रुप्स में रखा गया हैं

ग्रुप A: ‘भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान

ग्रुप B: बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग

एशिया कप मैच का शेड्यूल

9 सितंबर – अफगानिस्तान vs हॉन्ग कॉन्ग, अबू धाबी

10 सितंबर – भारत vs यूएई, दुबई

11 सितंबर – बांग्लादेश vs हॉन्ग कॉन्ग, अबू धाबी

12 सितंबर – पाकिस्तान vs ओमान, दुबई

13 सितंबर – बांग्लादेश vs श्रीलंका, अबू धाबी

14 सितंबर – भारत vs पाकिस्तान, दुबई

15 सितंबर – यूएई vs ओमान, अबू धाबी

15 सितंबर – श्रीलंका vs हॉन्ग कॉन्ग, दुबई

16 सितंबर – बांग्लादेश vs अफगानिस्तान, अबू धाबी

17 सितंबर – पाकिस्तान vs यूएई, दुबई

18 सितंबर – श्रीलंका vs अफगानिस्तान, अबू धाबी

19 सितंबर – भारत vs ओमान, अबू धाबी

20 सितंबर – B1 vs B2, दुबई

21 सितंबर – A1 vs A2, दुबई (भारत और पाकिस्तान का मुकाबला संभव)

23 सितंबर – A2 vs B1, अबू धाबी

24 सितंबर – A1 vs B2, दुबई

25 सितंबर – A2 vs B2, दुबई

26 सितंबर – A1 vs B1, दुबई

28 सितंबर – फाइनल

एशिया कप 2025 के मैच कैसे देख सकते हैं?

एशिया कप 2025 को फ्री में देखने के कुछ विकल्प उपलब्ध हैं। जैसे कि 399 का प्रीमियम मंथली पैक लेकर Sony Liv पर देख सकते हैं। 699 का मोबाइल के लिए सालाना पैक भी उपलब्ध है। कुछ टेलीकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान्स के साथ Sony Liv का फ्री सब्सक्रिप्शन देती हैं। इन ऑफर्स के ज़रिए भी आप मैच फ्री में देख सकते हैं। एशिया कप 2025 के होस्टिंग राइट्स भारत में Sony Sports Network के पास हैं। टीवी पर आप इसे Sony Sports चैनल्स पर देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version