एशिया कप टी20 एक खास टूर्नामेंट है, जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और अन्य एशियाई टीमें हिस्सा लेती हैं। इसकी शुरुआत 2016 में हुई थी, ताकि टी20 वर्ल्ड कप से पहले खिलाड़ियों को बड़े मुकाबलों में खलने का अनुभव मिल सके। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाता है, जहां हर गेंद और हर रन बेहद अहम होता है।
एशियाई टीमों के बीच होने वाले मैचों में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला सबसे रोमांचक माना जाता है। एशिया कप टी20 एशियाई क्रिकेट की ताकत को दर्शाता है और इसकी लोकप्रियता को और भी बढ़ाता है। एशिया कप टी20 में खेले गए मैचों में सबसे बड़ी साझेदारी करने वाले खिलाड़ियों के नाम भी क्रिकेट इतिहास में दर्ज हैं। यहाँ हम आपको एशिया कप टी20 इतिहास में की गई टॉप 5 सबसे बड़ी साझेदारियों पर एक नजर डालने जा रहे हैं।
एशिया कप टी20 में इतिहास में की गई टॉप 5 सबसे बड़ी साझेदारियां
5. केएल राहुल और विराट कोहली – 119 रन

एशिया कप टी20 में जब भी सबसे बड़ी साझेदारी की बात होती है, तो क्रिकेट प्रेमियों के ज़ेहन में भारत बनाम अफगानिस्तान का वो मैच ज़रूर याद आता है, जिसमें विराट कोहली और केएल राहुल ने मिलकर धमाकेदार बल्लेबाज़ी की थी। टीम इंडिया की ओर से दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर 119 रनों की साझेदारी की थी। इस मैच में विराट कोहली ने नाबाद 122 रन बनाए थे, जबकि केएल राहुल ने 62 रन जोड़े थे।
4. मोहम्मद रिजवान और फखर जमान – 116 रन

हांगकांग के खिलाफ खेले गए मैच में पाकिस्तान टीम के बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान और फखर ज़मान ने शारजाह के मैदान पर 116 रनों की शानदार साझेदारी निभाई थी। इस मैच में रिज़वान ने नॉटआउट रहते हुए 57 गेंदों पर 136.84 की स्ट्राइक रेट से 78 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का और 6 चौके शामिल थे। वहीं फखर ज़मान ने 41 गेंदों में 53 रन जोड़े थे। यह साझेदारी अब तक एशिया कप टी20 इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है।
3. उमर अकमल और शोएब मलिक – 114 रन

एशिया कप टी20 के इतिहास में तीसरी सबसे लंबी साझेदारी पाकिस्तान और यूएई के बीच मीरपुर के मैदान पर देखने को मिली थी। इस मुकाबले में उमर अकमल और शोएब मलिक ने चौथे विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी निभाई। उमर अकमल ने नाबाद 50 रन बनाए, जबकि शोएब मलिक ने भी नॉटआउट रहते हुए 49 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली।
4. तिलकरत्ने दिलशान और दिनेश चंडीमल – 110 रन

साल 2016 में मीरपुर के मैदान पर खेले गए इस मैच में श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थीं। श्रीलंका की ओर से तिलकरत्ने दिलशान और दिनेश चंडीमल ने 110 रनों की शानदार साझेदारी निभाई।
इस दौरान दिनेश चंडीमल ने 49 गेंदों पर 118.36 की स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाए, जबकि तिलकरत्ने दिलशान नाबाद रहते हुए 56 गेंदों में 133.92 की स्ट्राइक रेट से 75 रन बनाकर लौटे। हालांकि, इस साझेदारी के बावजूद पाकिस्तान टीम ने यह मैच अपने नाम किया।
5. विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव – 98 रन

एशिया कप टी20 में हांगकांग के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने 98 रनों की शानदार साझेदारी की। इस मुकाबले में कोहली नाबाद रहते हुए 44 गेंदों पर 59 रन बनाकर लौटे, जबकि सूर्यकुमार यादव ने मात्र 26 गेंदों में 261.53 की स्ट्राइक रेट से 68 रन ठोके, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल थे। उनकी इस साझेदारी की बदौलत टीम इंडिया ने यह मैच 40 रनों से अपने नाम किया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

