Saturday, March 14

एशिया कप 2025 का आगाज हो चुका है और टीम इंडिया को अपना पहला मुकाबला होम टीम यूएई के खिलाफ खेलना हैं। भले ही भारत के पास इस टूर्नामेंट के होस्टिंग राइट्स हो लेकिन पाकिस्तान के साथ उनके सम्बन्ध अच्छे नहीं हैं। जिसके चलते इस टूर्नामेंट को यहाँ पर शिफ्ट कर दिया गया था।

टीम इंडिया को अपना पहला मुकाबला यूएई से खेलना हैं। भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन है और अपने ख़िताब को बचाने के लिए पूरी कोशिश करेगी। तो चलिए जानते हैं कि आप इंडिया बनाम युएई मैच का फ्री में मजा कैसे ले सकते हैं।

एशिया कप 2025 की मेजबानी कौन करेगा?

India Vs UAE Match Free Mein Live Kaise Dekhe
India Vs UAE Match Free Mein Live Kaise Dekhe

एशिया कप 2025 में इस बार 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस बार यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में होगा और यूएई में खेला जायेगा। जहाँ पर दो शहरों को चुना गया है, जिनमें दुबई और अबू धाबी शामिल हैं। इन दो शहरों में होने वाले मुकाबलों में फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को पास से देख सकते हैं।

एशिया कप 2025 के मुकाबले कहाँ होंगे?

इस बार के संस्करण के लिए दो वेन्यू तय किए गए हैं। इन दो स्टेडियम में ही लीग स्टेज से लेकर सुपर फोर और फाइनल का मुकाबला खेला जाएगा।

अबू धाबी– शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी

दुबई– दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

इंडिया और यूएई के बीच होने वाले मैच का फॉर्मेट?

एशिया कप 2025 में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। इंडिया और यूएई के बीच होने वाला मुकाबला टी20 फॉर्मेट में खेला जायेगा।

इंडिया और यूएई का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?

एशिया कप 2025 के होस्टिंग राइट्स भारत में Sony Sports Network के पास हैं। फैंस इसे Sony Sports चैनल्स पर देख सकते हैं। जहाँ पर आप कई चैनल्स पर मैच का मजा ले सकते हैं। क्योंकि उसमें अलग अलग कमेंटरी के ऑप्शन हैं।

इंडिया और यूएई को ऑनलाइन कहाँ पर देखें?

एशिया कप 2025 के डिजिटल राइट्स भी Sony के पास हैं। इंडिया और यूएई के मुकाबले को आप मोबाइल या लैपटॉप पर Sony Liv ऐप/ वेबसाइट पर देख सकते हैं।

इंडिया और यूएई की फ्री स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

एशिया कप 2025 को फ्री में देखने के कई विकल्प मौजूद हैं। जैसे कि 399 का प्रीमियम मंथली पैक लेकर Sony Liv पर देख सकते हैं। 699 का मोबाइल-ओनली सालाना पैक भी उपलब्ध है। कुछ टेलीकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान्स के साथ Sony Liv का फ्री सब्सक्रिप्शन देती हैं। इन ऑफर्स के ज़रिए भी आप इंडिया और यूएई के बीच होने वाले मैच को फ्री में देख सकते हैं।

इंडिया और यूएई मैच से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: इंडिया और यूएई का मैच कब है?

उत्तर: इंडिया और यूएई का मुकाबला 10 सितंबर 2025 से होगा।

प्रश्न 2: इंडिया और यूएई को कहाँ देखा जा सकता है?

उत्तर: टीवी पर Sony Sports Network और ऑनलाइन Sony Liv OTT ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

प्रश्न 4: क्या इंडिया और यूएई के मैच को फ्री में देखा जा सकता है?

उत्तर: नहीं, Sony Liv पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता पड़ेगी। हालाँकि, कुछ टेलीकॉम रिचार्ज प्लान्स के साथ यह फ्री में उपलब्ध हो सकता है।

प्रश्न 5: इंडिया और यूएई मैच की टाइमिंग क्या हैं?

उत्तर: यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे जबकि, लोकल समय के मुताबिक शाम 6:30 बजे शुरू होगा।

UAE का स्क्वाड

मोहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशन शराफू, आर्यंश शर्मा (विकेटकीपर), आसिफ खान, ध्रुव पराशर, ईथन डिसूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतीउल्लाह खान, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद जवदुल्लाह, मोहम्मद ज़ोहेब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, सघीर खान।

टीम इंडिया स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version