Saturday, March 14

साउथ अफ्रीका की टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर हैं। जहाँ दोनों देशों के बीच व्हाइट बॉल की सीरीज खेली जा रही हैं। इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 3 वनडे और 3 टी20 मैच की सीरीज खेली जानी हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने 2-1 से वनडे सीरीज अपने नाम कर ली थी जबकि छोटे फॉर्मेट की श्रृंखला भी शुरू होने वाली हैं। टी20 सीरीज 10 सितम्बर से खेली जानी है। तो चलिए जानते हैं कि आप इसे कहाँ और कैसे फ्री में लाइव देख सकते हैं।

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज में कहां खेले जायेंगे मुकाबले?

England VS South Africa T20 Series Free mein Live kaise dekhen
England VS South Africa T20 Series Free mein Live kaise dekhen

 

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 10 सितम्बर से शरू होनी है और आखिरी मुकाबला 14 तारीख को खेला जायेगा। सीरीज का कारवां कार्डिफ से शुरू होगा और नॉटिंघम में ख़त्म होगा।

कार्डिफ- सोफिया गार्डन्स

मैनचेस्टर- एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड

नॉटिंघम- ट्रेंट ब्रिज

टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम

हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जेमी स्मिथ, ल्यूक वुड।

इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का स्क्वाड

एडेन मार्कराम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, डोनोवन फरेरा, मार्को जेनसन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, लिजाद विलियम्स

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज के राइट्स स्काई स्पोर्ट्स जबकि भारत में Sony Sports Network के पास हैं। टीवी पर आप इसे Sky Sports और इंडिया में Sony Sports चैनल्स पर देख सकते हैं।

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज को ऑनलाइन कहाँ पर देखें?

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टी20 सीरीज के डिजिटल राइट्स भी Sony के पास हैं। आप इसे मोबाइल या लैपटॉप पर Sony Liv ऐप/वेबसाइट पर देख सकते हैं।

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज की फ्री स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

इंगलैंड बनाम साउथ अफ्रीका को फ्री में देखने के कुछ विकल्प उपलब्ध हैं। जैसे कि 399 का प्रीमियम मंथली पैक लेकर Sony Liv पर देख सकते हैं। 699 का मोबाइल-ओनली सालाना पैक भी उपलब्ध है। कुछ टेलीकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान्स के साथ Sony Liv का फ्री सब्सक्रिप्शन देती हैं। इन ऑफर्स के ज़रिए भी आप मैच फ्री में देख सकते हैं।

एशिया कप 2025 से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज कब से शुरू हो रही है?

उत्तर: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का आगाज़ 10 सितंबर 2025 से होगा।

प्रश्न 2. इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज कहाँ खेली जाएगी?

उत्तर: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज के मुकाबले कार्डिफ, मैनचेस्टर और नॉटिंघम के स्टेडियम में खेले जाएँगे।

प्रश्न 3: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज को कहाँ देखा जा सकता है?

उत्तर: टीवी पर Sony Sports Network और ऑनलाइन Sony Liv OTT ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

प्रश्न 4: क्या इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज को फ्री में देखा जा सकता है?

उत्तर: नहीं, Sony Liv पर टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता पड़ेगी। हालाँकि, कुछ टेलीकॉम रिचार्ज प्लान्स के साथ यह फ्री में उपलब्ध हो सकता है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version