AFG vs HK: टी-20 एशिया कप 2025 के पहले मैच ही मैच में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने हांगकांग क्रिकेट टीम को 94 रनों से हरा दिया है। इसके अलावा यह अभी तक टी-20 एशिया कप में रनों के हिसाब से भी तीसरी सबसे बड़ी जीत है। इस मैच में टॉस जीतकर अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई हांगकांग की टीम 9 विकेट के नुकसान पर केवल 94 रन ही बना पाई।

इस तरह से अफगानिस्तान की टीम ने यह मैच 94 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। उनकी इस जीत के हीरो अजमतुल्लाह ओमरजई रहे हैं। उन्होंने पहले बल्ले से शानदार 53 रन बनाए। इसके बाद गेंदबाजी करते हुए भी एक विकेट लिया। इसके अलावा उन्होंने शानदार फील्डिंग करते हुए भी एक रन आउट किया।

ओमरजई और सेदिकुल्लाह अटल ने लगाया अर्धशतक :-

Sediqullah Atal
Sediqullah Atal

इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई अफगानिस्तान की टीम को मैच में शानदार शुरुआत मिली। क्यूंकि उनके सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और सेदिकुल्लाह अटल के बीच पहले विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी हुई। इस मैच में अटल ने 52 गेंदों पर 73 रन बनाए थे। जबकि अन्य बल्लेबाज गुरबाज 5 गेंदों पर 8 रन ही बना पाए।

Azmatullah Omarzai
Azmatullah Omarzai

उनके अलावा बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने भी 4 गेंदों पर 1 रन बनाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए मोहम्मद नबी ने भी 26 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली। इसके बाद अंत में अजमतुल्लाह ओमरजई ने 21 गेंदों पर 53 रनों की तूफानी पारी खेली। इस बीच हांगकांग की गेंदबाजी की बात करें तो आयुष शुक्ला और किंचित शाह ने दो-दो विकेट लिए। इस तरह से अफगानिस्तान की टीम अपने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाने में सफल रही।

हांगकांग के बल्लेबाज रहे फ्लॉप :-

इसके बाद टारगेट का पीछा करने उतरी हांगकांग टीम की शुरुआत काफी खराब रही। क्यूंकि पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर अंशुमन राथ के रूप में उनको पहला झटका लगा। इसके बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज जीशान अली भी 6 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आए बल्लेबाज निजाकत खान बिना कोई गेंद खेले रन आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाज कलहान चल्लू 8 गेंदों पर 4 रन बनाकर रनआउट हो गए। इसके चलते हुए केवल 24 रन के स्कोर पर ही उनके टॉप-5 बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे।

Afghanistan cricket team
Afghanistan cricket team

इस मैच में हांगकांग टीम के बल्लेबाज बाबर हयात ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 43 गेंदों पर 39 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से तीन छक्के भी आए। इस मैच में हांगकांग टीम की तरफ से केवल दो बल्लेबाज ही डबल डिजिट स्कोर तक पहुंच पाए थे। इसके चलते हुए हांगकांग की टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 94 रन ही बनाए। जबकि अफगानिस्तान के लिए गुबदीन नईब और फजहलक फारुकी ने 2-2 विकेट लिए थे। इस तरह से अफगानिस्तान टीम को 94 रनों से जीत हासिल हुई।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version