Tuesday, March 10

एशिया कप 2025 का आयोजन 9 से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (दुबई और अबू धाबी) में होगा। इस बार 8 टीमें दो ग्रुप में बंटी होंगी। ग्रुप स्टेज के बाद सुपर फोर और फिर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पूरे टूर्नामेंट में कुल 19 मैच होंगे। भारत और पाकिस्तान का बहुप्रतीक्षित मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में होगा, जबकि फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा।

भारतीय टीम का नेतृत्व सूर्यकुमार यादव करेंगे और शुभमन गिल उपकप्तान होंगे। टीम में जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा, हर्षित राणा और रिंकू सिंह जैसे मुख्य खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, यशस्वी जायसवाल, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग और ध्रुव जुरेल को रिज़र्व खिलाड़ियों के रूप में रखा गया है। भारत इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगा।

पहली बार एशिया कप खेल रहे भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट

1. जितेश शर्मा

Jitesh Sharma ASIA CUP 2025
Jitesh Sharma ASIA CUP 2025

विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को एशिया कप 2025 में पहली बार खेलने का मौका मिला है। इससे पहले वह भारत के लिए 9 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 14.28 की औसत से कुल 100 रन बनाए हैं। उनका डेब्यू 2023 में नेपाल के ख़िलाफ़ हुआ था। आईपीएल में उन्होंने 2022 सीज़न में 163.64 की स्ट्राइक रेट से 234 रन बनाए थे, जबकि 2023 में एक प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 156.06 की स्ट्राइक रेट से 309 रन बनाए। एक फिनिशर के रूप में उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत ही उन्हें एशिया कप टीम में जगह मिली है।

2. हर्षित राणा

harshit rana
harshit rana

भारतीय युवा तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा को एशिया कप 2025 की भारतीय टीम में तीसरे पेसर के रूप में चुना गया है। उन्होंने पिछले साल टीम इंडिया में कदम रखा था। राणा 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे। अभी तक उन्होंने भारत के लिए 1 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है, जिसमें उन्होंने 3 विकेट लेकर 33 रन खर्च किए।

3. शिवम दुबे

Shivam Dube
Shivam Dube

भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे को इस बार एशिया कप में खेलने का मौका मिला है। शिवम मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाज़ी करते हैं और साथ ही मीडियम पेस गेंदबाज़ी भी कर सकते हैं। वे हार्दिक पंड्या के साथ टीम को संतुलन प्रदान करते हुए नज़र आ सकते हैं। दुबे ने 2019 में भारत की ओर से अपना डेब्यू किया था। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने टीम इंडिया में वापसी की और 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे।

4. वरुण चक्रवर्ती

Varun Chakravarthy
Varun Chakravarthy ASIA CUP 2025

वरुण चक्रवर्ती ने अब तक भारत के लिए 18 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 14.57 की औसत से 33 विकेट हासिल किए हैं। उनके इन प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें एशिया कप 2025 में जगह मिली है। यह पहला मौका होगा जब वरुण एशिया कप खेलेंगे। उन्होंने 2021 में भारत के लिए डेब्यू किया था और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापसी की। साथ ही वे 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version