T20 International: टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम ने इस समय काफी सफलता हासिल कर ली है। क्यूंकि इस फॉर्मेट में खेला जाने वाला लगभग हर बड़ा खिताब भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया है। इस बीच टी-20 क्रिकेट में भारत ने कई यादगार जीत भी दर्ज की है। क्यूंकि अभी हाल ही में भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में UAE क्रिकेट टीम के खिलाफ सिर्फ 4.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया था। आइए ऐसे में टी-20 में भारत की शेष गेंदों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत के बारे में भी जान लेते हैं।
1. भारत बनाम UAE मैच :-
इस सूची में पहले पायदान पर भारत बनाम UAE का मैच आ गया है। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच दुबई में खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए UAE की टीम केवल 57 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। तब उस मैच में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 4 विकेट और शिवम दुबे ने 3 विकेट लिए थे।

वहीं इसके जवाब में भारतीय टीम ने इस छोटे से लक्ष्य को केवल 27 गेंदों (4.3 ओवर) में ही हासिल कर लिया था। इस बीच अब क्रिकबज के मुताबिक यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शेष गेंदों (93) के लिहाज से भारतीय टीम की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।
2. भारत बनाम स्कॉटलैंड मैच :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर भारत बनाम स्कॉटलैंड का मैच आता है। साल 2021 में खेले गए टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम ने स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हराया था। इस मैच में स्कॉटलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 85 रनों के अंदर ही सिमट गई थी।

वहीं उस मैच में भारत की तरफ से मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा ने 3-3 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम ने केवल 6.3 ओवर में 1 विकेट खोकर ही उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। इसके अलावा भारतीय टीम की तरफ से तब केएल राहुल ने 19 गेंदों में 50 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी।
3. भारत बनाम बांग्लादेश :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर भारत बनाम बांग्लादेश टीम का मैच आता है। साल 2023 में खेले गए एशियाई खेलों में भारतीय टीम ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को 9 विकेट से हराया था। उस समय यह मैच हांग्जो में खेला गया था।

उस समय खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश की टीम अपने पूरे ओवर खेलने के बावजूद भी 9 विकेट के नुकसान पर केवल 96 रन ही बना पाई थी। इसके बाद भारतीय टीम ने इसके जवाब में 9.2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर ही उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। इस मैच में भारतीय टीम के लिए तिलक वर्मा ने 26 गेंदों में नाबाद रहते हुए 55 रन बनाए थे।
4. भारत बनाम UAE :-
इस सूची में चौथे पायदान पर साल 2016 में खेला गया भारत बनाम UAE का मैच आता है। तब भारतीय टीम ने एशिया कप 2016 के 9वें मैच में UAE की टीम को 9 विकेट से हराया था। उस समय यह मैच मीरपुर में खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए UAE की टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवर खेलने के बाद 9 विकेट के नुकसान पर केवल 81 रन ही बनाए थे।

इसके बाद इस छोटे से लक्ष्य को भारतीय टीम ने केवल 10.1 ओवर में ही हासिल कर लिया था। इस मैच में भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा ने 28 गेंदों में 39 रन बनाए थे। तब उनकी इस पारी में हमें 7 चौका और 1 छक्का भी देखने को मिला था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

