T20 International: एशिया कप 2025 का टूर्नामेंट इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है। इसके अलावा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दुबई के स्टेडियम का भी अपना अलग ही महत्व है। क्यूंकि इस मैदान पर खेलना हमेशा से सभी बल्लेबाजों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। इसके चलते हुए यहां पर कई रोमांचक मैच भी खेले गए हैं। जहां पर कई बल्लेबाजों ने अपने बल्ले से इतिहास भी रचा है। वहीं इस बार भी आगामी एशिया कप 2025 संस्करण के 11 मुकाबले इसी मैदान पर खेले जाने वाले हैं। अब ऐसे में इससे पहले आइए क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में दुबई में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर डाल लेते हैं।
1. बाबर आजम :-
इस सूची में पहले पायदान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का नाम आता है। साल 2016 में उन्होंने दुबई के इस मैदान पर अपना पहला मुकाबला खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने यहां पर कुल 13 मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 13 पारियों में 45.90 की बल्लेबाजी औसत और 118.82 की स्ट्राइक रेट से 505 रन बनाए हैं। वहीं इस बीच उनके बल्ले से यहां पर 5 अर्धशतकीय पारियां भी आई हैं। इस बीच उनका यहां पर सर्वोच्च स्कोर 79 रन का रहा है। इसके अलावा उन्होंने दुबई के इस मैदान पर अभी तक 48 चौके और 7 छक्के भी लगाए हैं।
2. मोहम्मद शहजाद :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद का नाम आता है। साल 2010 में उन्होंने दुबई में अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। जबकि आखिरी बार वह यहां पर साल 2021 में खेलते हुए दिखाई दिए थे। इस दौरान उन्होंने यहां पर कुल 9 मैच खेले थे।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 9 पारियों में 55.71 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 390 रन बनाए थे। वहीं इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 132.20 की रही थी। इस बीच उनके बल्ले से यहां पर 5 अर्धशतक भी आए थे। जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 80 रन का रहा था।
3. पॉल स्टर्लिंग :-
इस मामले में तीसरे पायदान पर आयरलैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग का नाम आता है। साल 2010 में उन्होंने यहां पर अपना पहला मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक वह यहां पर कुल 11 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 11 पारियों में 42.11 की बल्लेबाजी औसत से 379 रन बनाए हैं। जबकि इस बीच उनकी स्ट्राइक रेट 142.48 की रही है। इस दौरान उनके बल्ले से यहां पर 3 अर्धशतक भी आए हैं। इसके अलावा उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी 79 रन का रहा है।
4. डेविड वार्नर :-
इस सूची में चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर का नाम आता है। उन्होंने साल 2012 में इस मैदान पर अपना पहला मैच खेला था। जबकि वह यहां पर आखिरी बार साल 2021 में खेलते हुए दिखाई दिए थे। इस बीच उन्होंने यहां पर कुल 9 मैच खेलते थे।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 9 ही पारियों में 43.87 की बल्लेबाजी औसत और 144.44 की स्ट्राइक रेट से 351 रन बनाए थे। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक भी आए थे। जबकि यहां पर उनका सर्वोच्च स्कोर 65 रन का रहा था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

