PAK vs SL: एशिया कप 2025 के सुपर-4 मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने श्रीलंका क्रिकेट टीम को 5 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में पहले खेलते हुए श्रीलंका की टीम ने 133 रन बनाए थे। इसके बाद पाकिस्तान की टीम ने इन 134 रनों के लक्ष्य को 5 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था।
इस मैच में पाकिस्तान की टीम के लिए मोहम्मद नवाज ने नाबाद 38 रनों की तूफानी पारी खेली। जबकि अन्य पाकिस्तानी बल्लेबाज हुसैन तलत ने भी अपनी टीम के लिए नाबाद 32 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा श्रीलंका टीम के लिए महीश थीक्षाना और वानिंदु हसरंगा ने 2-2 विकेट लिए थे। जबकि दुष्मंथा चमीरा को 1 सफलता मिली थी।
साहिबजादा फरहान ने दिलाई टीम को तूफानी शुरुआत :-
इस मैच में श्रीलंका की टीम द्वारा दिए गए 134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत भी काफी शानदार रही थी। क्यूंकि उनके दोनों सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान और फखर जमान के बीच 33 गेंदों पर 45 रनों साझेदारी हुई। वहीं इसके बाद फिर अपने एक ही ओवर में महीश थीक्षाना ने पाकिस्तान को 2 झटके दे दिए। तब उन्होंने दोनों पाकिस्तानी ओपनर को आउट कर दिया।

इस मैच में साहिबजादा फरहान 15 गेंद पर 24 रन बनाए थे। उन्होंने अपनी इस पारी में 1 चौका और 2 छक्के लगाए थे। जबकि फखर जमान 19 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद फिर पाकिस्तान की टीम ने 7 रन के भीतर 2 विकेट और जल्दी गंवा दिए। तब बल्लेबाज सईम अयूब 2 रन और कप्तान सलमान अली आगा 5 रन बनाकर आउट हो गए। इन दोनों को वानिंदु हसरंगा ने आउट किया। इसके बाद फिर दुष्मंथा चमीरा ने पाकिस्तान को पांचवा झटका दे दिया। उन्होंने मोहम्मद हरिस को 11 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट किया।
नवाज और हुसैन तलत ने खेली मैच विनिंग पारी :-

इसके बाद फिर पाकिस्तान की टीम के लिए छठें विकेट के लिए हुसैन तलत और मोहम्मद नवाज ने 58 रनों की साझेदारी करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। इस मैच में मोहम्मद नवाज ने 24 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए थे। जबकि हुसैन तलत 30 गेंद पर 32 रन बनाकर नाबाद रहे थे।
ऐसी रही थी श्रीलंका की बल्लेबाजी :-
पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जबकि श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला था। इसके बाद श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर सिर्फ 133 रन ही बनाए। उनके लिए बल्लेबाज कमिंदु मेडिंस ने अर्धशतक लगाया।

जबकि उनके अलावा श्रीलंका को कोई बल्लेबाज 20 से ज्यादा रन नहीं बना सका था। इस मैच में कमिंदु मेडिंस ने 44 गेंद पर 50 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए थे। जबकि पाकिस्तान की टीम के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट शाहीन अफरीदी ने लिए थे। उनके अलावा हरिस रऊफ और हुसैन तलत ने 2-2 विकेट लिए थे। जबकि अबरार अहमद को भी 1 सफलता मिली थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

