Fastest to 3000 T20I Runs: एशिया कप 2025 में खेलते हुए यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने इतिहास रच दिया है। इस मैच में उन्होंने ओमान के खिलाफ खेलते हुए 69 रन की पारी खेली थी। अपनी इस पारी के चलते हुए अब उन्होंने टी20 में सबसे तेज 3,000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया है। क्यूंकि अब उन्होंने सबसे कम गेंद खेलकर 3 हजार रन पूरे कर लिए हैं। वहीं इस मामले में उन्होंने जोस बटलर और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है।
मुहम्मद वसीम ने बनाए टी20 में सबसे तेज 3000 रन :-
यूएई क्रिकेट टीम के कप्तान मुहम्मद वसीम दुनिया के ऐसे पहले क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने 2 हजार से कम गेंदों में अपने तीन हजार टी20 रन पूरे कर लिए हैं। क्यूंकि उन्होंने यह मुकाम केवल 1947 गेंदों में ही हासिल कर लिया है।

वहीं उनसे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर के नाम पर था। उन्होंने 2068 गेंद खेलकर टी20 में अपने तीन हजार रन पूरे किए थे। इसके अलावा सबसे कम गेंदों में 3000 रन पूरे करने वालों की टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में आरोन फिंच, डेविड वॉर्नर और रोहित शर्मा भी मौजूद हैं।
टी20 में सबसे तेज 3000 रन :-
1. मुहम्मद वसीम (यूएई) – 1947 गेंद
2. जोस बटलर (इंग्लैंड) – 2068 गेंद
3. आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) – 2077 गेंद
4. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) – 2113 गेंद
5. रोहित शर्मा (भारत) – 2149 गेंद
सबसे कम मैचों में 3000 रन :-
इसके अलावा यूएई क्रिकेट टीम के कप्तान मुहम्मद वसीम सबसे कम टी20 मैचों में अपने 3000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इसके अलावा सबसे कम पारियों के मामले में वह मोहम्मद रिजवान, विराट कोहली और बाबर आजम के बाद चौथे स्थान पर आते हैं। क्यूंकि उन्होंने अपने टी20 करियर के 84वें मैच में तीन हजार टी20 रन पूरे किए हैं।

इसके अलावा उनसे पहले सबसे कम मैच खेलकर 3000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम थे। क्यूंकि उन्होंने 86 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी। जबकि भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 87 मैच और एक और अन्य पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 92 मैच खेलकर टी20 इंटरनेशनल में तीन हजार रन पूरे किए थे।
सबसे कम मैचों में 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज :-
1. मुहम्मद वसीम (यूएई) – 84 मैच
2. बाबर आजम (पाकिस्तान) – 86 मैच
3. विराट कोहली (भारत) – 87 मैच
4. मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) – 92 मैच
मुहम्मद वसीम का टी20 करियर :-

इसके अलावा अगर यूएई क्रिकेट टीम के कप्तान मुहम्मद वसीम के टी20 करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अभी तक 84 मैचों में खेलते हुए 3010 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 24 अर्धशतक भी आए हैं। इसके अलावा वह टी20 इंटरनेशनल में 3000 रन पूरे करने वाले UAE के पहले और दुनिया के 11वें बल्लेबाज भी बन गए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

