Saturday, February 14

एशिया कप 2025 की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला भी खेला जिसमें उन्होंने एकतरफा तरीके से यूएई को हराते हुए पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है। टीम इंडिया का अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ होना है।

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हमेशा काफी खास होता है क्योंकि, दोनों देशों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं। जिसके चलते अब दोनों टीमों के बीच मुकाबला सिर्फ बड़े टूर्नामेंट में ही देखने को मिलता है। एशिया कप जैसे मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में इस मुकाबले की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। हालांकि उसके बाद भी इस मैच की टिकट नहीं बिक पा रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री क्यों नहीं हो रही है।

हालिया रिश्ते बने बहिष्कार की वजह

Why India Vs Pakistan Match Tickets Still Unsold
Why India Vs Pakistan Match Tickets Still Unsold

हालांकि, एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को होने वाले इस हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर इस बार कुछ अलग ही नज़ारा देखने को मिल रहा है। मीडिया खबरों के अनुसार, भारत-पाकिस्तान मुकाबले के टिकट अब तक पूरी तरह से नहीं बिक पाए हैं, जो हर किसी के लिए चौंकाने वाली बात है। जबकि, पहले इस मैच की टिकट मिनटों में बिक जाती थीं। लेकिन, इस बार ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है।

हालिया रिश्ते बने बहिष्कार की वजह

इंडिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में टिकट न बिकने के मुख्य कारण अप्रैल के महीने में उनके साथ युद्ध जैसे हालात थे। पाकिस्तान लगातार आतंकवाद को पनाह देता है जिसके चलते भारत में लोगों को जान गंवानी पड़ती है और इसके साथ लगातार देश के जवान भी शहीद होते हैं। जिसके कारण लोगों ने इस मैच का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

महंगी टिकटें बनीं वजह

टिकटों की बिक्री में इस सुस्ती की सबसे बड़ी वजह उनकी अत्यधिक महंगी कीमतें मानी जा रही हैं। टिकटिंग वेबसाइट्स पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, VIP Suites East की कीमत दो लोगों के लिए लगभग 2.5 लाख तक रखी गई है। इसमें प्रीमियम सुविधाएं जैसे अनलिमिटेड फूड एंड बेवरेज, VIP क्लब और लाउंज एक्सेस, प्राइवेट एंट्रेंस और पार्किंग पास शामिल हैं।

इसी तरह, रॉयल बॉक्स के टिकट लगभग 2.3 लाख, स्काई बॉक्स करीब 1.6 लाख और प्लेटिनम सीट्स की कीमत लगभग 75,000 बताई जा रही है। सबसे कम दाम वाली टिकट भी दो लोगों के लिए ₹10,000 के आसपास उपलब्ध है, जो आम दर्शकों की पहुंच से बाहर है।

सोशल मीडिया पर फैंस की नाराज़गी

सोशल मीडिया पर कई क्रिकेट प्रेमियों ने नाराज़गी जाहिर की है। फैंस का कहना है कि आयोजकों ने टिकट दरें इतनी ऊंची कर दी हैं कि आम लोग अब स्टेडियम जाकर मैच देखने की इच्छा पूरी नहीं कर पा रहे। जहां भारत-पाकिस्तान मैच की टिकटें पहले कुछ ही घंटों में बिक जाती थीं, वहीं इस बार टिकट बिक्री उम्मीद से काफी धीमी है।

द्विपक्षीय मैचों की कमी से बढ़ता है रोमांच

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सालों से कोई द्विपक्षीय सीरीज़ नहीं खेल रही हैं। ऐसे में एशिया कप और आईसीसी इवेंट्स ही वो मौके हैं जहां दोनों टीमें आमने-सामने आती हैं। यही कारण है कि इन मुकाबलों को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह होता है। लेकिन टिकटों की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहेंगी तो हो सकता है कि इस मुकाबले के लिए दर्शक ग्राउंड पर ही न जाएं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version