Saturday, February 14

टीम इंडिया के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ इस समय भले ही टीम से बाहर चल रहे हों लेकिन, वो हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। फिर चाहे वो ऑन द फील्ड हो या फिर ऑफ द फील्ड, विवाद उनका पीछा छोड़ने का नाम नहीं लेते हैं।

कभी भारत की बल्लेबाज़ी का अगला बड़ा सुपरस्टार माने जाने वाले शॉ इन दिनों ग्राउंड से ज़्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। दरअसल, उनका नाम इस एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से जुड़ रहा है।

आकृति अग्रवाल संग जोड़ा जा रहा है पृथ्वी का नाम

Prithvi Shaw Dating Akriti Agrawal
Prithvi Shaw Dating Akriti Agrawal

दरअसल आकृति अग्रवाल नाम की एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से पृथ्वी शॉ का नाम जोड़ा जा रहा है। उन्होंने 9 सितंबर को क्रिकेटर के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें लिखा था कि, “Me and my goofball”। इस पोस्ट को पृथ्वी ने तुरंत अपनी इंस्टा स्टोरी पर दोबारा शेयर किया और उस पर उन्होंने “Miss You” भी लिखा था। इस स्टोरी के बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं आकृति

आपको बता दें, आकृति के इंस्टाग्राम हैंडल पर लगभग 33 लाख फॉलोअर्स हैं और वह उसमें अक्सर अपनी फोटोज़ और वीडियो की वजह से चर्चा में भी बनी रहती हैं। इतना ही नहीं, गणेश चतुर्थी के मौके पर भी उन्होंने शॉ के साथ पोस्ट डालते हुए लिखा था कि, “आपको और आपके परिवार को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। गणपति बप्पा मोरया।” इस पोस्ट ने फैंस की अटकलों को और पुख़्ता करने का काम किया।

आईपीएल ऑक्शन में हुए थे अनसोल्ड

पृथ्वी शॉ के निजी जीवन में काफी मुश्किलें चल रही हैं। आईपीएल 2025 के ऑक्शन में वो अनसोल्ड रह गए थे। जिसके बाद उन्होंने अपने होम स्टेट को बदलने का फैसला लिया था। वो अब मुंबई नहीं बल्कि महाराष्ट्र की टीम से खेलते हुए नज़र आएंगे।

इस घरेलू सीज़न में वो ओपनिंग बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़ के साथ खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। महाराष्ट्र में जाना उनके लिए फ़ायदेमंद भी हो सकता है। भारत में घरेलू क्रिकेट का सीज़न शुरू होने वाला है और उनके पास अपने आप को साबित करने का अच्छा मौका है।

मुंबई नहीं महाराष्ट्र के लिए खेलेंगे शॉ

महाराष्ट्र की टीम में जाते ही वो पुरानी फ़ॉर्म में लौटते हुए दिख रहे हैं। पृथ्वी शॉ ने बुच्ची बाबू टूर्नामेंट में अपने डेब्यू के साथ ही तीन पारियों में 59.33 की औसत से 178 रन बनाए थे। उनकी बल्लेबाज़ी देखकर साफ लग रहा है कि वह वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

पृथ्वी शॉ वापसी के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं और उसके लिए वो घरेलू क्रिकेट खेलने के साथ-साथ अपनी फिटनेस पर भी काम कर रहे हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन तब आया था जब वो फिट थे लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी फिटनेस के ऊपर बहुत से सवाल उठाए जा रहे हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version