Tuesday, February 17

AUS vs IND, Perth Test Predicted XI: भारतीय टीम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। पहला टेस्ट पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा, जहाँ ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड अजेय है। भारत ने पर्थ में अपने सभी चार टेस्ट मैचों में जीत हासिल की है, जिसमें 2018 में भारत के खिलाफ़ खेला गया टेस्ट भी शामिल है।

पहले टेस्ट के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल की अनुपस्थिति के बाद भारत के फाइनल प्लेइंग इलेवन पर काफी चर्चा की जा रही है।भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कुछ दिन पहले अपनी और पत्नी रितिका सजदेह के दूसरे बच्चे के जन्म के कारण भारतीय टीम से नहीं जुड़ पाए हैं।

इसके अलावा, शुभमन गिल WACA स्टेडियम में एक सिमुलेशन मैच के दौरान बाएं अंगूठे में फ्रैक्चर होने के कारण उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि, भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा कि टीम पहले टेस्ट की सुबह तक इंतजार करेगी कि यह स्टार बल्लेबाज खेलेगा या नहीं।

भारत को पहले टेस्ट से पहले प्लेइंग XI में चयन को लेकर बड़ी दुविधा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने सीरीज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि फाइनल प्लेइंग इलेवन तय हो चुकी है और पहले टेस्ट की सुबह टॉस के समय इसकी घोषणा की जाएगी।

यशस्वी जायसवाल के साथ कौन करेगा ओपनिंग?

KL Rahul
KL Rahul (AUS vs IND)

ओपनिंग स्लॉट के लिए केएल राहुल और अभिमन्यु ईश्वरन के बीच चुनाव किया जा सकता है। टीम मैनेजमेंट पहले टेस्ट के लिए यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करने के लिए राहुल का समर्थन कर रहा है। हेड कोच गौतम गंभीर ने बल्लेबाजी क्रम में राहुल के लचीलेपन की भी प्रशंसा की है।

32 वर्षीय राहुल ने टेस्ट में भारत के लिए अक्सर नंबर 6 पर बल्लेबाजी की है और अगर टीम अपने लाइनअप के साथ प्रयोग करती है तो वह खुद को उस भूमिका में पा सकते हैं। हालांकि, सलामी बल्लेबाज के रूप में राहुल हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेली गई सीरीज में भारत ए के लिए ज्यादा कुछ नहीं कर सके थे।

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खराब प्रदर्शन के चलते अभिमन्यु ईश्वरन को भी अपनी टेस्ट कैप के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। माना जा रहा है कि, राहुल ही जायसवाल के साथ पर्थ में ओपनिंग करते हुए नजर आएँगे।

नंबर 3 पर शुभमन गिल की जगह कौन लेगा?

Devdutt Padikal
Devdutt Padikal (AUS vs IND)

गिल की अनुपस्थिति में देवदत्त पडिक्कल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दिख सकते हैं। इंडिया ए टीम के स्वदेश लौटने के बाद पडिक्कल को वहीं रहने के लिए कहा गया था। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को ऑस्ट्रेलिया में बल्लेबाजी बैक-अप के रूप में रखने का फैसला किया है। कर्नाटक के इस बल्लेबाज ने इंडिया ए के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 36, 88, 26, 1 रनों की पारियाँ खेली थी।

मोर्केल ने पहले टेस्ट से पहले 21 वर्षीय ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी के संभावित डेब्यू का भी संकेत दिया । आंध्र प्रदेश के युवा फास्ट-बॉलिंग ऑलराउंडर ने 2024 में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है और पहली बार टेस्ट कैप पहनने के लिए तैयार हैं। भारत के लिए एकमात्र फास्ट-बॉलिंग ऑलराउंडर होने के नाते वह टीम को सही संतुलन प्रदान कर सकते हैं।

Nitish Kumar Reddy
Nitish Kumar Reddy (AUS vs IND)

यह भी ख़बरें आ रही थीं कि, हर्षित राणा को पर्थ टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है, लेकिन अब यह कहा जा रहा है कि आकाश दीप के भारत के तीसरे तेज गेंदबाज होने की उम्मीद है। इसीलिए, दिल्ली के इस तेज गेंदबाज को अपने मौके के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, नीतिश कुमार रेड्डी, आर. अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन:

नाथन मैकस्वीनी, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लैबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, एलेक्स कैरी, मिशेल मार्श, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लॉयन।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version