Saturday, February 7

Google News Sports Digest Hindi

AUS Vs IND: भारत और ऑस्ट्रेलिया (AUS Vs IND) के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज इसी महीने 22 नवंबर से होना है और इस अहम सीरीज से पहले सबसे बड़ा सवाल ये है कि टीम इंडिया का कप्तान कौन होगा। पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा का खेलना अभी तय नहीं है, ऐसे में उनकी अनुपस्थिति में भारतीय टीम की कमान किसके हाथों में होगी यह एक बड़ा सवाल है। 

AUS Vs IND: 22 नवंबर से खेली जानी है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज

AUS Vs IND: This player, not Rohit and Bumrah, will take charge of the team for the series against Australia
AUS Vs IND-Australia Team/Getty Images

न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप की हार के बाद अब टीम इंडिया का अगला परीक्षा ऑस्ट्रेलिया का दौरा है। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसका पहला मैच 22 नवंबर से खेला जाएगा। हालांकि, इस सीरीज से पहले बड़ा सवाल ये है कि टीम इंडिया की कमान कौन संभालेगा क्योंकि पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा का खेलना संसय में है। रोहित शर्मा अपने कुछ पर्सनल कारण की वजह से पहले टेस्ट से बाहर रह सकते हैं। 

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उपकप्तान भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बनाया गया है और ऐसा माना जा रहा है कि वो ही टीम की कप्तानी भी करते नजर आएंगे लेकिन टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि टीम की कमान विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को सौंपनी चाहिए। 

AUS Vs IND: मोहम्मद कैफ ने पंत को कप्तान बनाने की बात को लेकर कहा:

AUS Vs IND: This player, not Rohit and Bumrah, will take charge of the team for the series against Australia
AUS Vs IND-Mohammad Kaif/Getty Images

मौजूदा टीम से सिर्फ ऋषभ पंत ही टेस्ट कप्तान के बड़े दावेदार हैं। कैफ के मुताबिक पंत इसके लायक भी हैं क्योंकि जब भी पंत खेलते हैं तो वो भारतीय टीम को हमेशा फ्रंटफुट पर रखते हैं। उनकी सबसे बड़ी खास बात यह है कि वह किसी भी नंबर पर खेलने में माहिर हैं और वो हमेशा मैच जिताने वाली पारी खेलने की कोशिश करते हैं। ऋषभ पंत हर तरह की कंडिशन में रन बनाने का दम रखते हैं।

ऋषभ पंत ने पिछले कुछ मैचों में भारत के लिए इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका जैसी टीमों के खिलाफ काफी रन बनाए हैं।  यही नहीं उन्होंने भारत की टर्निंग पिच पर भी ढेर सारे रन बनाए हैं। ऐसे में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले सीरीज के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाना चाहिए।

AUS Vs IND: जसप्रीत बुमराह भी हैं कप्तानी के दावेदार

AUS Vs IND: This player, not Rohit and Bumrah, will take charge of the team for the series against Australia
AUS Vs IND-Jasprit Bumrah/Getty Images

ऋषभ पंत को टेस्ट कप्तान बनाने की बात तो कैफ ने कह दी लेकिन उन्होंने इसकी असल वजह नहीं बताई। वैसे पंत से पहले बुमराह कप्तान बनने की रेस में आगे चल रहे हैं क्यूंकि इससे पहले भी वह भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके है और उन्हें कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव भी है। यही वजह है कि बुमराह को दौरे के लिए उपकप्तान भी बनाया गया है। अगर पहले टेस्ट में रोहित शर्मा मैच नहीं खेलते हैं तो बुमराह को कप्तानी संभालते हुए देखा जा सकता है।

AUS Vs IND: This player, not Rohit and Bumrah, will take charge of the team for the series against Australia
AUS Vs IND-Rishabh Pant Test/Getty Images

हालांकि, कैफ का कुछ और ही मानना है, उन्होंने कहा कि पंत जब आखिरी टेस्ट मैच खेलेंगे तो वो एक लेजेंड के तौर पर रिटायर होंगे। उनकी विकेटकीपिंग में गजब का सुधार हुआ है। कैफ ने आगे यह भी कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए सीरीज में जब तक पंत क्रीज पर थे न्यूजीलैंड को राहत की सांस नहीं मिल रही थी। पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ के अनुसार ऋषभ पंत टीम इंडिया के भविष्य के सबसे अच्छे कप्तानों में से एक साबित होंगे। 

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version