WI VS AUS: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच बीते दिन समाप्त हो गया। वहीं क्वींस पार्क में खेले जा रहे इस मैच को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 133 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया है। इसके चलते हुए अब उन्होंने तीन मैचों की श्रृंखला में मेजबान विंडीज की टीम का 2-0 से सफाया कर दिया है। इसके अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र की पहली ही सीरीज जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। इसके बाद अब तीसरा टेस्ट मैच केवल औपचारिकता भर रह गया है।
ऑस्ट्रेलिया ने जीता दूसरा टेस्ट मैच भी :-
इस बीच अगर मैच के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। तब पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने पहली पारी में 286 रनों का स्कोर खड़ा किया था। अपनी टीम के लिए बॉ वेब्सटर ने 60 और एलेक्स कैरी ने 63 रनों का योगदान दिया था। इसके अलावा वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ ने 4 विकेट चटकाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में विंडीज टीम पहली पारी में 253 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। अपनी टीम के लिए ब्रैंडन किंग ने 75 रनों का योगदान दिया।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए नाथन लियोन ने तीन विकेट हासिल किए थे। इस बीच ऑस्ट्रेलिया की टीम को पहली पारी के आधार पर 33 रनों की बढ़त हासिल की थी। इसके बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 243 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने वेस्टइंडीज की टीम को 277 रनों का लक्ष्य दिया था। तब अपनी टीम के लिए स्टीव स्मिथ ने 71 रनों की पारी खेली। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 143 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क और नाथन लियोन ने 3-3 विकेट हासिल किए।
3 मैचों की सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा :-

ऑस्ट्रेलिया की टीम की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में शुरुआत काफी शानदार रही है। क्यूंकि उन्होंने अपनी पहली ही सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम को बुरी तरह से हरा दिया है। इसके चलते हुए उन्होंने तीन मैचों की श्रृंखला के पहले दो मैचों में शानदार जीत दर्ज की है। वहीं इससे पहले पैट कमिंस की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले टेस्ट में विंडीज को 159 रनों से हराया था। इसके बाद वह दूसरा टेस्ट मैच 133 रनों से जीतने में सफल रही हैं। वहीं
अब सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला 12 जुलाई से खेला जाएगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

